मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव ? भाजपा ने खोल दिए पत्ते
मैनपुरी में डिंपल यादव के खिलाफ कौन लड़ेगा चुनाव ? भाजपा ने खोल दिए पत्ते
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है. मैनपुरी संसदीय सीट से भाजपा ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है. मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार डिंपल यादव को टक्कर देने वाले भाजपा के रघुराज शाक्य की गिनती प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के बेहद ख़ास लोगों के रूप में होती है.

इसी साल फरवरी में रघुराज शाक्य ने प्रसपा से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा में शामिल हो गए थे. बता दें कि, रघुराज दो बार सांसद रह चुके हैं. भाजपा में शामिल होने से पहले रघुराज शाक्य, प्रसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष थे. रघुराज शाक्य 1999 और 2004 में सपा के टिकट पर इटावा से सांसद निर्वाचित हुए थे. उन्होंने 2012 में सपा के टिकट पर इटावा सदर सीट से विधानसभा चुनाव में भी जीत दर्ज की थी. रघुराज शाक्य ने 27 जनवरी 2017 को सपा से त्यागपत्र दे दिया था.

इसके बाद रघुराज शाक्य, शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व वाली प्रसपा में चले गए थे. 2022 के विधानसभा चुनाव में रघुराज शाक्य ने इटावा सदर सीट से दावेदारी की थी, मगर सपा ने यहां से सर्वेश शाक्य को टिकट दे दिया था. इस कारण रघुराज शाक्य ने प्रसपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था. अब भाजपा ने रघुराज को सपा का अभेद किला मानी जाने वाली मैनपुरी सीट से प्रत्याशी बनाया है.

'उत्तराखंड में 20% कमीशन दिए बिना कोई काम नहीं होता', अपनी ही सरकार पर रावत ने बोला हमला

BJP नेता के गार्ड को महिला ने सरेआम जड़ा थप्पड़, मचा हंगामा

'जितेंद्र आव्हाड अपना इस्तीफा वापस लें', बचाव में उतरे ये नेता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -