रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को फ्लैट्स दिलवाने की इतनी जल्दी में क्यों थे केजरीवाल ?
रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को फ्लैट्स दिलवाने की इतनी जल्दी में क्यों थे केजरीवाल ?
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रोहिंग्या मुस्लिमों को फ्लैट्स देने के मामले में केंद्र सरकार और अरविंद केजरीवाल सरकार आमने-सामने आ गई हैं। इसी बीच भाजपा के लोकसभा सांसद गौतम गंभीर ने AAP को एक्सपोज करते हुए एक पत्र की तस्वीर साझा की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस पत्र के जरिए भाजपा ने केजरीवाल सरकार को एक्सपोज किया है। 

 

दरअसल, पत्र में गत वर्ष ही रोहिंग्याओं को कुल 240 फ्लैट्स दिलाने का प्रस्ताव नई दिल्ली नगर परिषद के समक्ष रखा गया था। वहीं इस पत्र के दाईं तरफ ऊपर की ओर ‘URGENT’ लिखकर उसे अंडर लाइन भी किया गया है, यानि कि केजरीवाल सरकार इस काम को जल्द से जल्द करवाना चाहती थी। गंभीर ने इस पत्र को साझा करते हुए लिखा है कि, 'आज दिल्ली के बेशर्म CM पूरी तरह बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने रोहिंग्याओं के लिए बक्करवाल में फ्लैट माँगते हुए एक पत्र भेजा और अब वह वही कर रहे हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है।' उन्होंने सीएम केजरीवाल को ‘गटर छाप सियासत’ करने वाला मुख्यमंत्री भी कहा।

 

गंभीर द्वारा जारी किए गए इस पत्र के अनुसार, दिल्ली सरकार ने NDMC को गत वर्ष 23 जून को यह पत्र भेजा था। पत्र में केजरीवाल सरकार की तरफ से कहा गया कि 11 बांग्लादेशी और 71 रोहिंग्याओं के लिए रिस्ट्रिक्शन सेंटर तैयार करना है। इसके लिए EWS फ्लैट के साथ ही वहाँ पर बारात घर भी देने की माँग की गई थी। इस पत्र में केजरीवाल सरकार ने रोहिंग्याओं को बक्करवाल में स्थित 240 EWS फ्लैट देने की बात भी कही थी। उल्लेखनीय है कि इसी मामले को भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने मीडिया के समक्ष रखा था। उन्होंने बुधवार को प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि, 'दिल्ली के मुख्य सचिव ने NDMC को इसी साल 29 जुलाई को कहा था कि जल्द से जल्द 240 फ्लैट्स हैंडओवर किए जाएँ, ताकि ‘डिटेंशन सेंटर’ बनाया जा सके।' इस दौरान गौरव भाटिया ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि, 'केजरीवाल का हाथ घुसपैठियों के साथ है। उन्हें दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है।'

भाटिया ने इस प्रेस वार्ता में कहा कि, 'केंद्र सरकार की नीति स्पष्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और देश के संसाधन अपने नागरिकों के लिए हैं न कि अवैध प्रवासियों के लिए।' भाटिया ने कहा कि, 'केजरीवाल जी, यह आपकी जिम्मेदारी थी कि जहाँ भी रोहिंग्या रह रहे हैं उस स्थान को आपने कानून के मुताबिक डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं घोषित किया। केजरीवाल की नीयत में खोट है। रोहिंग्या भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख सियासत कर रहे हैं। रोहिंग्या हमारे देश के लिए खतरा हैं।'

निर्मला सीतारमण का जन्मदिन आज, जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ अहम राज़

'आले रे आले, गद्दार आले...', शिंदे खेमे के विधायकों को लेकर ठाकरे ने कह डाली ये बड़ी बात

पूर्वांचल और शाहजहांपुर को सूखाग्रस्‍त घोषित करने की मांग, यूपी में कम बारिश से किसान परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -