MP: दो जगह हुआ तिरंगे का अपमान, कांग्रेस बोली- 'शिवराज जी, ये सीधे-सीधे राष्ट्रद्रोह है'
MP: दो जगह हुआ तिरंगे का अपमान, कांग्रेस बोली- 'शिवराज जी, ये सीधे-सीधे राष्ट्रद्रोह है'
Share:

आगर: मध्य प्रदेश में बीते कल बहुत धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया गया। हालाँकि यहाँ पर कुछ ऐसे नजारे भी सामने आए जो चौकाने वाले रहे। यहाँ आगर जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीजेपी पार्टी ऑफिस पर फहराए गए तिरंगे पर विवाद खड़ा हो गया। वहीँ इसे प्रदेश की विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राष्ट्रदोह बताया है। इसके अलावा राजगढ़ जिले में भी कुछ ऐसा हुआ जो सभी को हैरान कर गया। जी दरअसल यहाँ हुई परेड में शामिल होने आई गाड़ी पर झंडा उल्टा नजर आया। वहीँ इस गाड़ी में सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली।

आप देख सकते हैं आगर में बीजेपी के जिला मुख्यालय पर भी झंडा फहराया गया लेकिन इसी दौरान बिल्डिंग पर जब ऊपर नजर पड़ी तो यहां तिरंगे से ऊंचा बीजेपी पार्टी का झंडा लहरा रहा था। अब इसे लेकर आगर से कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने एक ट्वीट किया हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया हैं कि, 'कुछ ही दिन पहले आगर में बीजेपी नेता ने भारत माता का फोटो फाड़कर अपमान किया था। आज फिर बीजेपी द्वारा राष्ट्रध्वज से ऊपर बीजेपी का झंडा लगाकर राष्ट्र विरोधी काम किया है।'

इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा, 'झूठी राष्ट्र प्रेम की बातें करने वाले ढोंगी नेता लगातार भारत माता का अपमान कर रहे हैं। इसे आगर की जनता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।' वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया पर निंदा करते हुए कहा, 'मध्य प्रदेश के आगर जिले में बीजेपी कार्यालय में तिरंगे से ऊपर बीजेपी का यह झंडा करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान और तिरंगे की आन-मान और शान पर चोट है। शिवराज जी, ये सीधे-सीधे राष्ट्रद्रोह है और आप राष्ट्रद्रोहियों के संरक्षक बने हुए है।'

राजगढ़ मामला- यहाँ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर समारोह में प्रभारी मंत्री मोहन यादव शामिल हुए थे। इस दौरान फूलों से सजी गाड़ी में परेड की सलामी लेने प्रभारी मंत्री निकले, लेकिन जिस गाड़ी में वे सवार हुए थे उस गाड़ी पर देश का तिरंगा उल्टा लटका था।

परमबीर सिंह वसूली केस: गैंगस्टर छोटा शकील के भाई अनवर के खिलाफ केस दर्ज

खुशियां मनाओ, मर गया लोकतंत्र ! तालिबानी आतंकियों के हाथ में सत्ता सौंप अफ़ग़ानिस्तान से भागे राष्ट्रपति

पूर्व कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गाँधी को लिखा पत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -