बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, अब भाजपा के किसान नेता की हत्या
बंगाल में नहीं थम रही हिंसा, अब भाजपा के किसान नेता की हत्या
Share:

कोलकाता: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) की चार सदस्यीय टीम पश्चिम बंगाल में हिंसा की जांच कर रही है। बता दें कि बंगाल में 2 मई को विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद ही खुनी खेल जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बंगाल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने जानकारी दी है कि 26 वर्षीय किशोर मंडी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों ने हत्या कर दी है। वे झारग्राम के बिनपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल सचिव थे।

 

यहां तक कि भाजपा का समर्थन करने वाले मुस्लिमों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। पत्रकार विकास भदौरिया द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो के अनुसार, मेटियाब्रुज मंडल 2 में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष शेर मोहम्मद खान के साथ भी मारपीट की गई है। वहाँ के वॉर्ड क्रमांक 139 के रहने वाले खान के घर में घुस कर भीड़ ने उनके साथ गाली-गलौज किया। सार्वजनिक रूप से उनके साथ मारपीट की और प्रताड़ित किया। यहां तक कि उनके परिवार के साथ भी मारपीट की गई है।

 

बता दें कि पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटाल विधानसभा क्षेत्र से भी हिंसा की खबर मिल रही है। वहाँ भाजपा के शक्ति केंद्र के प्रमुख विश्वजीत महेश की हत्या का इल्जाम TMC के गुंडों पर लगा है। प्रदेश भाजपा ने दोनों मृत कार्यकर्ताओं की तस्वीरें भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों को बहुत निर्दयता से मारा गया है। कोलकाता के जाधवपुर में भाजपा कार्यकर्ता रिंकू नस्कर के घर पर भी हमला किया गया था। उनके घर में जमकर लूटपाट मचाई गई।

टाटा मोटर्स का बड़ा फैसला, यात्री वाहनों की कीमतों में की वृद्धि

बजाज फिनसर्व ने धोखाधड़ी के जोखिमों को लेकर शुरू किया जन जागरूकता अभियान

राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के लिए चुने गए भारतीय मूल के विशेषज्ञ शंकर घोष

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -