हरियाणा विधानसभा चुनाव: सत्ता में वापसी के लिए तैयार भाजपा, कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे नड्डा
हरियाणा विधानसभा चुनाव: सत्ता में वापसी के लिए तैयार भाजपा, कार्यकर्ताओं को गुरुमंत्र देंगे नड्डा
Share:

हिसार: हरियाणा में विधानसभा के चुनाव बिल्कुल निकट हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपने अपने ढंग से तैयारियां करने में जुटे हुए हैं। हरियाणा में वर्तमान सरकार तो भाजपा की है, हाल ही में लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें जीतने वाली भाजपा अब विधानसभा चुनाव पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। राज्य के भाजपा नेताओं ने 90 में से 75 सीटें हासिल करने का दावा किया है। 

भाजपा अब इसी पर रणनीति बनाने में जुटी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का हरियाणा में पहला दौरा होने वाला है। 2 दिन तक जेपी नड्डा हरियाणा के रोहतक में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मिलकर विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की टिप्स देते नजर आएंगे। शनिवार को पहले दिन जेपी नड्डा शक्ति केंद्र प्रमुख पालक सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वे सभी जिला अध्यक्ष और चेयरमैन से भी मिलेंगे। जेपी नड्डा की तीसरे चरण की बैठक हरियाणा के सभी विधायकों और सांसदों के साथ होगी। वहीं आखिरी बैठक पार्टी के कोर ग्रुप के साथ होगी।

रोहतक के अनाज मंडी में आयोजित होने वाले शक्ति केंद्र प्रमुख पालक सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा जैसे ही हरियाणा की सीमा में दाखिल होंगे उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जेपी नड्डा का स्वागत हरियाणा भाजपा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला करते दिखाई देंगे।

आज लखनऊ दौरे पर रहेंगे गृहमंत्री अमित शाह, यूपीवासियों को देंगे 65 हज़ार करोड़ की सौगात

तीन तलाक़ बिल रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही सपा, पार्टी सांसदों को जारी किया व्हिप

आज़म खान को एक और झटका, अब अदालत ने निरस्त किया जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन का पट्टा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -