मिशन 2024 में जुटी भाजपा, 28 और 29 जनवरी को बिहार में होगा महामंथन
मिशन 2024 में जुटी भाजपा, 28 और 29 जनवरी को बिहार में होगा महामंथन
Share:

पटना: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां तेज कर दी हैं। बिहार में भाजपा ने 40 में से 36 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी ने 28 और 29 जनवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। यह बैठक दरभंगा में होगी। भाजपा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि, इससे पहले हाल ही में दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक हो चुकी है। 

बिहार भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की मीटिंग 28 और 29 जनवरी को दरभंगा में होगी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी अपने दम पर बिहार में लोकसभा चुनाव में 36 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला और कहा कि बिहार एवं देश की सियासत में वह अप्रासंगिक हो गए हैं। यही वजह है कि तेलंगाना के CM केसीआर ने विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अपनी रैली में बुलाया पर नीतीश को उन्होंने न्योता नहीं दिया।

वता दें कि, गत वर्ष सीएम नीतीश कुमार के भाजपा को छोड़ महागठबंधन के साथ जाने के बाद से ही पार्टी ने लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया था।  अगस्त 2022 में  दिल्ली में हुई भाजपा कोर कमिटी की मीटिंग में आगामी लोकसभा चुनाव के अंदर बिहार की 40 में से 36 सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। पार्टी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की जोड़ी की काट निकालने के लिए खास रणनीति तैयार की है। इसके लिए जमीनी स्तर पर पार्टी को सशक्त किया जा रहा है। बूथ लेवल से लेकर मंडल और विधानसभावार पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है, जो जनता के बीच जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभ गिना रहे हैं।

'TMC के 21 से अधिक नेता हमारे संपर्क में ..', मिथुन दा के दावे से बंगाल में मचा सियासी हड़कंप

'नेहरू-नासेर से आगे निकलेगी मोदी-सीसी की जोड़ी..', नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे भारत-मिस्र संबंध

'जो काले किसानों...', राहुल गांधी की जुबान फिर फिसली, कृषि कानूनों पर कर रहे थे पॉलिटिक्स, Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -