भाजपा के प्रदर्शन पर कुछ इस तरह बोलीं गुजरात की मुख्यमंत्री
भाजपा के प्रदर्शन पर कुछ इस तरह बोलीं गुजरात की मुख्यमंत्री
Share:

अहमदाबाद​: गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल द्वारा निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन पर कहा गया कि पार्टी का प्रदर्शन राज्य की ग्रामीण इकाईयों में अच्छा नहीं रहा। हालांकि उन्होंने नगर निगम में भाजपा की जीत पर खुशी जताई लेकिन पंचायत स्तर पर पार्टी को मिली हार को लेकर वे संतुष्ट नहीं थीं। पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन को लेकर समीक्षा करनी होगी। दूसरी ओर कांग्रेस द्वारा दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने की ओर यह पहला कदम है।

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने खानपुर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम और नगर पालिका में बेहतर प्रदर्शन किया गया मगर जिला और तालुका पंचायत निकायों के परिणाम इतने अच्छे नहीं रहे। मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल द्वारा कहा गया कि गुजरात में विकास कार्य किया जा रहा है।

पार्टी अपने संगठन को शक्तिशाली बनाने का प्रयास करने में लगी है। मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने कहा कि गुजरात में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने का कार्य भी कर रही है। मगर पार्टी के स्तर पर यह समीक्षा की जाएगी कि कमी कहां पर रही। किस बात से इन क्षेत्रों में हार हुई।

हालांकि उन्होंने विभिन्न सीटों पर जीत के लिए गुजरात की जनता का आभार भी माना। उल्लेखनीय है की भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख अमित शाह और राज्य के गृहमंत्री व वित्तमंत्री के प्रतिनिधित्व वाले क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।  राज्य की मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों में कई महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर चर्चा भी की। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -