'दिल्ली में भाजपा ने किया 6000 करोड़ का घोटाला..', मनीष सिसोदिया ने की CBI जांच की मांग
'दिल्ली में भाजपा ने किया 6000 करोड़ का घोटाला..', मनीष सिसोदिया ने की CBI जांच की मांग
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली नगर निगम (MCD) में 6000 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में भाजपा नेताओं की सांठगांठ से टोलटैक्स में बहुत बड़ा घोटाला हुआ है।  यही नहीं डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मामले में CBI जांच की भी मांग की है। 

मनीष सिसोदिया ने इस मामले में उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना को भी चिट्ठी लिखी है। सिसोदिया के अनुसार, दिल्ली में प्रति दिन 10 लाख कमर्शियल वाहन आते हैं और उनसे पैसे वसूले जाते हैं, मगर ये पैसा MCD को नहीं मिल रहा है। यही नहीं सिसोदिया ने 1200 करोड़ वाला लाइसेंस 786 करोड़ में देने का भी इल्जाम लगाया है। बता दें कि इससे पहले बुधवार को AAP ने भाजपा शासित MCD पर 'एस्क्रो' खाते से 6,760 करोड़ रुपए गायब करने का भी इल्जाम लगाया था।

आम आदमी पार्टी (AAP) के MLA और MCD प्रभारी दुर्गेश पाठक ने दावा करते हुए कहा था कि एस्क्रो खाते में कुल 6800 करोड़ का पार्किंग और कन्वर्जन शुल्क डिपाजिट किया गया था। जबकि भाजपा शासित MCD ने पार्किंग पर 2012 से अब तक महज 40 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं। 

आज फिर गुजरात दौरे पर अरविंद केजरीवाल, करेंगे एक और 'चुनावी वादा'

तेजस्वी या राजश्री... कौन बनेगा बिहार का नया डिप्टी CM?

क्या प्रशांत किशोर ने बनवाई है नितीश-तेजस्वी की जोड़ी ? जानें PK का जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -