BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गृहमंत्री से मिलेगा BJP प्रतिनिधिमंडल
BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में गृहमंत्री से मिलेगा BJP प्रतिनिधिमंडल
Share:

मैसूर ​: मैसूर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या होने के बाद इस मामले में प्रतिनिधिमंडल द्वारा अपना विरोध जताया गया है। भाजपा के इस प्रतिनिधिमंडल द्वारा कर्नाटक के गृहमंत्री से भेंट की जाएगी। इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने हत्या के विरोध में बंद का आयोजन किया और इस मामले में उन्होंने प्रदर्शन भी किया। उल्लेखनीय है कि नेता की हत्या हो जाने के बाद प्रशासन ने एहतियातन शहर में एक दिन के लिए 144 धारा लगा दी।

हालांकि इसका राज्य में इतना प्रभावी असर नहीं रहा। शहर में हिंसा की घटनाऐं हुईं। विभिन्न स्थानों पर झड़प भी हुई। इन झड़पों को नियंत्रण में लेने हेतु प्रशासन को बल प्रयोग भी करना पड़ा। हंगामा होने के बाद पुलिस सुरक्षा के बीच भाजपा कार्यकर्ता का अंतिम संस्कार किया गया। इस नेता का नाम वर्ष 2009 में मैसूर में हुए सांपद्रायिक उपद्रव को लेकर भी सामने आता रहा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता राजू अपने कुछ मित्रों के साथ चाय पी रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर वहां पहुंचा और उसने राजू पर हमला कर दिया। यह नहीं हमलावर के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। राजू चिकित्सालय ले जाया गया। राजू की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -