चित्रकूट की हार से भाजपा में छाई मायूसी
चित्रकूट की हार से भाजपा में छाई मायूसी
Share:

चित्रकूट। मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिलने से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में निराशा का माहौल है। यह हार वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले मिली है। ऐसे में इसे भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। इस हार पर आश्चर्य जताया जा रहा है क्योंकि चित्रकुट की विधानसभा चुनाव पर हुए उपचुनाव को लेकर भाजपा के स्टार प्रचारकों ने प्रचार किया था।

इस सीट पर होने वाले प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसार मौर्य, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने प्रचार किया था। प्रदेश में शिवराज की लहर थी और अभी भी जनता के बीच शिवराज सिंह चैहान की छवि बनी हुई है, उन्होंने उपचुनाव के लिए जमकर कांग्रेसद्ध ने जीत का जश्न मनाया। कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशू चतुर्वेदी ने भाजपा प्रत्याशी शंकर दयाल को 14 हजार 333 मतों से पराजित किया। कांग्रेस को कुल 66810 तथा बीजेपी को कुल 52477 वोट मिले। पहले राउंड में बीजेपी 527 वोटों से आगे थी लेकिन बाद के चरणों राउंड में कांग्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और कुल 19 राउंड की मतगणना के बाद उसे जीत का स्वाद चखने को मिल गया।

भाजपा के नेताओं ने कहा है कि वे अपनी हार को स्वीकार करेंगे और मंथन कर हार के कारणों पर चर्चा की जाएगी। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरा जोर लगाएगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि वे अगले विधानसभा चुनाव में यह सीट जरूर प्राप्त करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज के कार्यों का उल्लेख किया।

चित्रकूट उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

चित्रकूट में भाजपा ने नतीजे से पहले हार स्वीकारी

नेता की बिल्डिंग का छज्जा गिरने से मजदूर की मौत

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -