भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दिया बिहार की जनता को धन्यवाद
भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने दिया बिहार की जनता को धन्यवाद
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में जीत के बाद और अन्य राज्यों के उपचुनाव में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन को देखकर भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने हाल ही में कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश प्राप्त हुआ है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, ''बिहार सहित देश के अन्य प्रदेशों के मतदाताओं का भी आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने भाजपा और राजग पर भरोसा जताया।''

जी दरअसल बिहार में एक बार फिर से नीतीश के सिर पर ताज सजने वाला है और इससे कई लोग गदगद है। ऐसे में हाल ही में दीपक प्रकाश ने बिहार की जनता का विशेष आभार जताया और कहा कि, ''बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति को फिर से आगे बढ़ाने का जनादेश दिया है। भाजपा उन सभी मतदाता भाई-बहनों का भी धन्यवाद करती है जिन्होंने दोनों जगहों पर राजग प्रत्याशी को पहले से ज्यादा समर्थन दिया।''

इसी के साथ प्रदेश अध्यक्ष ने झारखंड में दो सीटों पर हुए उपचुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले और अपने परिश्रम से जनसमर्थन बढ़ाने वाले भाजपा, आजसू, जदयू , झामुमो उलगुलान के कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र में जय पराजय का चक्र घूमता रहता है विकास का मुद्दा अब केंद्र में सदैव रहने वाला है। परिवारवाद और वंशवाद के राजनीति की उम्र लंबी नही है। झारखंड के उपचुनाव के परिणाम यह बता रहे कि जनता बदलाव चाहती है।'

ऑनलाइन न्यूज़ और कंटेंट पोर्टल के लिए सरकार ने जारी की अधिसूचना

हारने पर बोले चिराग- 'जितनी मेहनत मुझसे हो पाई उतनी की'

बिहार: नीतीश ही होंगे CM, JDU नेता ने किया दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -