बीजेपी ने चार राज्यों में चुनावों के लिए कसी कमर, टीम का किया ऐलान
बीजेपी ने चार राज्यों में चुनावों के लिए कसी कमर, टीम का किया ऐलान
Share:

नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी पुख्ता कर ली है। बीजेपी ने इन राज्यों के लिए चुनावी टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर को दिल्ली, नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा, भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र और ओम माथुर को झारखंड का चुनाव प्रभारी बनाया है। यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को महाराष्ट्र और यूपी के ही मंत्री भूपेंद्र सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी बनाया गया है।

दिल्ली को छोड़कर तीन राज्यों में बीजेपी सत्ता में है। पार्टी के सामने इन राज्यों की सत्ता बचाने और दिल्ली की सत्ता में वापस आने की चुनौती है। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से इन राज्यों में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। पार्टी ने दिल्ली में विपक्ष सूपड़ा साफ कर दिया था, वहीं हरियाणा में भी पहली बार लोकसभा की सारी सीटें जीतने में सफल रही। हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद इस राज्य में भाजपा के हौसले उंचे हैं। रिजल्ट आने के बाद कांग्रेस और एनसीपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बीजेपी का दामन थामा है।

हालांकि यहां मुख्य समस्या सहयोगी शिवसेना के साथ सीट बंटवारे का है। शिवसेना यहां आधी सीटें चाहती है, जबकि नई भाजपा उसे 80 से अधिक सीटें देने को तैयार नहीं है। दिल्ली में भाजपा के लिए केजरीवाल सरकार के लोकलुभावन घोषणाओं से निपटना आसान नहीं है। पार्टी ने हालांकि बीते लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी। 

तबियत बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती हुए अरुण जेटली, पीएम मोदी पहुंचे अस्पताल

कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक आज, हो सकता है नए कांग्रेस अध्यक्ष का ऐलान

जदयू बोली, भाजपा के पास पूर्ण बहुमत, NDA में कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की आवश्यकता नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -