विज़न डाॅक्युमेंट में BJP ने किए बिहार की जनता से लुभावने वायदे
विज़न डाॅक्युमेंट में BJP ने किए बिहार की जनता से लुभावने वायदे
Share:

नई दिल्ली : बिहार में आज भाजपा ने अपना विज़न डाॅक्युमेंट प्रस्तुत किया। इस डाॅक्युमेंट को प्रस्तुत करते हुए वित्तमंत्री अरूण जेटली ने कहा कि सरकार बनने पर भाजपा मेक इन बिहार पर कार्य करेगी। इस दौरान डिजिटल बिहार का वायदा किया जाएगा। वे बिहार को पिछड़ेपन से निकालेंगे। दूसरी ओर मेधावी विद्यार्थियों को लेपटाॅप वितरित किया जाएगा। वित्तमंत्री अरूण जेटली ने इस मसले पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि विज़न डाॅक्युमेंट में बिहार का विकास होगा। जिसमें दलित, महादलित और हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।

उन्होंने बिहार की राजनीतिक पृष्ठभूमि और राजनेताओं के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज के कार्यकाल में विकास हुआ। इसके पहले मप्र बिमारू राज्य की श्रेणी में शामिल था। न पानी था न बिजली थी। मगर देश के राजनीतिक परिदृश्य में बिहार बहुत पीछे है। यहां विद्युत के कारखाने नहीं चले हैं। जंगलराज का असर है। चुनाव में जिस तरह की बहस होनी चाहिए। वह किसी भी दूसरे विषय में नहीं हो सकती है।

बिहार की आर्थिक स्थिति को उन्नत किया जा सकता है। अवसरवादिता की बात एकदम समझ में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने सहयोगी दलों के साथ स्पष्ट बहुमत के लिए अपनी बात रखी है। बिहार की खेती और बिहार का मानव संसाधन दोनों ही राज्य की ताकत है। हजारों और लाखों की संख्या में नौजवान विद्यार्थी भाग जाता है। बिहार की विद्युत समस्या का हल भी सरकार करेगी।

यही नहीं भाजपा ने विज़न डाॅक्युमेंट में कहा कि प्रखंड और अनुमंडल नए जिले बनाऐंगे। दलित महादलित को देंगे रंगीन टीवी, प्रत्येक परिवार को ई- शिक्षित किया जाएगा। बेरोजगारों को दुकान उपलब्ध करवाई जाएगी। मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी दी जाएगी। गरीब परिवारों को धोती और साड़ी दी जाएगी। बिहार में भाजपा नेतृत्व की सरकार बन गई तो वह विकास का आयाम गढ़ेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -