चुनाव से पहले 'खिचड़ी' बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी बीजेपी
चुनाव से पहले 'खिचड़ी' बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी बीजेपी
Share:

नई दिल्ली : आम चुनाव से पहले अनुसूचित जाति के मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के लिए भाजपा 'खिचड़ी' बनाने की तैयारी में है। खिचड़ी पकाकर पार्टी का प्रयास न केवल वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है बल्कि इस विशेष तबके के मतदाताओं को साधने का भी प्रयास है। सूत्रों कि माने तो रविवार को पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में 3000 किलो खिचड़ी बनाएगी। यह खिचड़ी अनुसूचित जाति के मतदाताओं के घरों से जुटाए गए चावल और दाल से बनेगी। पार्टी ने इसके लिए विशेष तैयारी की है।

हर महीने की पहली तारीख को मैं गाऊंगा वंदे मातरम् : शिवराज

वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएगी खिचड़ी 

प्राप्त जानकारी अनुसार पार्टी ने इस खिचड़ी को समरसता की खिचड़ी का नाम दिया है। भाजपा अजा मोर्चा के एक सदस्य कि माने तो लगभग दो लाख अनुसूचित जाति के परिवारों से खिचड़ी की सामग्री जुटाई गई है। भाजपा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि रामलीला मैदान में होने वाली भीम महासंगम की समरसता खिचड़ी के लिए हम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के भी संपर्क में है। 

जेजेपी में इस पद के साथ हुई महावीर फोगाट की राजनीति में एंट्री

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक इस खिचड़ी को बनाने के लिए विशेष बर्तनों का इंतजाम किया गया है। 3000 किलो खिचड़ी पकाने के लिए 20 फीट व्यास और 6 फिट गहरा बर्तन मंगाया गया है। जानकारी अनुसार इस रैली में 50 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। 

तोगड़िया के बयान से उड़ी भाजपा की नींद, कहा- नई पार्टी बनाकर लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

किसान आत्महत्या मामले में वसुंधरा ने साधा गहलोत पर निशाना

राम मंदिर बयान पर अब शिवसेना ने बोला मोदी पर हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -