भाजपा की दो दिवसीय बैठक आज से, उत्तरप्रदेश पर होगा मंथन
भाजपा की दो दिवसीय बैठक आज से, उत्तरप्रदेश पर होगा मंथन
Share:

झांसी : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने कांन्सन्ट्रेट कर लिया है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी अपना पूरा फोकस यूपी चुनाव में लगा रही है। इसके लिए झांसी में भाजपा द्वारा दो दिवसीय बैठक 6 अगस्त से आयोजित की जा रही है। मिशन 2017 को लेकर इस बैठक का आयोजन हो रहा है। बैठक हेतु भारतीय जनता पार्टी के नेता झांसी में एकत्रित होने लगे हैं।

गौरतलब है कि भाजपा नेता आने वाले चुनाव हेतु इसे मील का पत्थर मान रहे हैं। बैठक में उत्तरप्रदेश के 73 सांसद और देशभर के 610 मेहमान शामिल होने वाले हैं। बैठक का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र द्वारा किया जाएगा। प्रमुख नेता बैठक के लिए शामिल हो चुके हैं दरअसल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी इस बैठक में भाग लेंगे वे अंतिम दिन अर्थात् 7 अगस्त को बैठक में भागीदारी करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने यह भी कहा कि बैठक पार्टी की सफलता के लिए ली जा रही है जिससे नेता उत्तरप्रदेश में विभिन्न पार्टियों की तैयारी, राजनीतिक हालात और अन्य मसलों पर चर्चा कर पाऐंगे। भाजपा के उत्तरप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मोर्या द्वारा कहा गया कि इस बैठक का महत्व बुंदेलखंड के लिए अधिक है। बैठक से भाजपा अपने चुनावी अभियान की तैयारी करेगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -