अपनी ही बात पर इस तरह उलझ गए राहुल
अपनी ही बात पर इस तरह उलझ गए राहुल
Share:

 गांधीनगर  कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जमकर प्रचार - प्रसार करने में लगे हैं। इस दौरान, उन्होंने केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला किया। तो दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। गुजरात में राहुल द्वारा की जाने वाली रैलियों से अलग हटकर उन्होंने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध टिप्पणी की है।

अपने ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 वां सवाल किया। मगर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ट्वीट में उनकी गलती पकड़ ली और फिर ट्वीट कर दिया। दरअसल भाजपा ने राहुल गांधी से ही सवाल कर दिया। राहुल गांधी ने महंगाई के मामले में, केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से सवाल किए थे, उन्होंने ट्वीट किया तो भाजपा ने ट्वीट पर सवाल कर दिया और, राहुल के गणित पर टिप्पणी की।

हालांकि राहुल ने इसे सुधारने का प्रयास एक अन्य ट्वीट कर किया। उल्लेखनीय है कि, भाजपा और कांग्रेस में गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर, आरोप - प्रत्यारोप का दौर है। दोनों ही दल एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। भाजपा के वरिष्ठ, नेता चुनावी प्रचार में गुजरात के विभिन्न, क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं तो कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात में कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं और, भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकार का विरोध कर रहे हैं।

22 सालों का हिसाब#गुजरात_मांगे_जवाब

प्रधानमंत्रीजी-7वाँ सवाल:

जुमलों की बेवफाई मार गई
नोटबंदी की लुटाई मार गई
GST सारी कमाई मार गई
बाकी कुछ बचा तो -
महंगाई मार गई

बढ़ते दामों से जीना दुश्वार
बस अमीरों की होगी भाजपा सरकार? pic.twitter.com/1S8Yt0nI7B

कांग्रेस ने की लोक लुभावन घोषणाएं

नाम से हुए लोग कन्फ्यूज़, शशि थरूर के नाम पर कर रहे शोक व्यक्त

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -