लगातार शिकस्त के बाद भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, बदले मप्र, केरल और सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष
लगातार शिकस्त के बाद भाजपा ने उठाया बड़ा कदम, बदले मप्र, केरल और सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष
Share:

भोपाल: विधानसभा चुनावों में लगातार मिल रही हार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आने वाले समय के लिए कड़े कदम उठाए हैं। भाजपा ने संगठन के लेवल पर कई परिवर्तन किए हैं। भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के महामंत्री विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें राकेश सिंह का स्थान लिया है।

इतना ही नहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दल बहादुर चौहान को सिक्किम भाजपा इकाई के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। वहीं, केरल भाजपा के अध्यक्ष का पद सुरेंद्रन को सौंपा गया है। विष्णु दत्त शर्मा को मध्य प्रदेश की सियासत का बड़ा चेहरा माना जाता है। मूलत मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले बीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। वर्तमान में वो राज्य के महामंत्री हैं। 

32 वर्षों से सियासत में सक्रिय रहने वाले बीडी शर्मा ने अपनी राजनीति का आगाज़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। वीडी शर्मा को संघ का नजदीकी माना जाता है। जिसके बाद शर्मा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में संगठन के कई पदों पर रहने का अवसर मिला है। बीडी शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी रहे हैं।

मोदी सरकार ने देश की जनता को दी बड़ी राहत, गैस सिलिंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में किया इजाफा

काशी-महाकाल एक्सप्रेस के बाद अब IRCTC चलाएगा रामायण सर्किट ट्रेन, होंगी ये खासियत

मार्च में हो सकती है बीजेपी के राष्ट्रीय परिषद की बैठक, कई नेता होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -