मैनपुरी में कमल खिलेगा, बीजेपी प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्‍य का दावा
मैनपुरी में कमल खिलेगा, बीजेपी प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्‍य का दावा
Share:

मैनपुरी: सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा की सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। जी दरअसल वहां मतगणना शुरू हो चुकी है। हालाँकि इन सभी के बीच बीजेपी प्रत्‍याशी रघुराज सिंह शाक्‍य ने एक बार फिर दावा किया है कि इस बार मैनपुरी में कमल खिलेगा और पिछले 33 वर्षों से समाजवादी पार्टी के इस गढ़ पर बीजेपी का झंडा फहराएगा। जी दरअसल उन्‍होंने यह आरोप लगाया कि इससे पहले के चुनावों में मैनपुरी की जनता को वोट देने का हक नहीं मिलता था। दबंग उन्‍हें बूथों पर जाने से रोक देते थे लेकिन इस बार सुरक्षा बलों की सख्‍ती के चलते लोगों को वोट डालने का मौका मिला और इसका नतीजा परिणाम की शक्‍ल में सामने आएगा।

आज कौन मारेगा गुजरात-हिमाचल में बाजी?, भावनगर में तैनात 800 पुलिसकर्मी

जी दरअसल आज यानी गुरुवार सुबह एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए रघुराज सिंह शाक्‍य ने कहा कि ''यहां लोग मशीन (ईवीएम) के पास पास खड़े हो जाते थे। बटन दबा देते थे। इस बार हर वर्ग ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। लोगों को मौका मिला तो उन्‍होंने अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल किया। जसवंत नगर में बंपर मतदान के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि सभी को वोट डालने का मौका मिला। सख्‍ती के बावजूद भी करीब 20 बूथों उन्‍होंने दबंगई की। एक बूथ तो ऐसा है कि जहां पुरुषों के 448 में से 448 वोट पड़े हैं। क्‍या 100 प्रतिशत वोटिंग कहीं होती है? लेकिन फिर भी इस बार उनकी बहुत नहीं चलने पाई। काफी हद तक अंकुश लगा। पहले तो 129 बूथ ऐसे थे जहां वे वोट ही नहीं डालने देते थे।' इसी के साथ उन्‍होंने कहा कि, 'इस बार फर्जी वोटिंग नहीं होने पाई इसलिए हर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी जीतेगी।'

आपको बता दें कि रघुराज सिंह शाक्‍य ने यह भी कहा कि, 'योगी सरकार ने गुंडाराज पर अंकुश लगाया। गरीबों को गल्‍ला देने का काम सरकार ने किया। प्रदेश में रामराज्‍य है। अब सभी को वोट डालने का मौलिक अधिकार मिला है। इस बार मैनपुरी में निश्चित कमल खिलेगा। जनता ने अबकी परिवर्तन का मूड बना लिया था। जनता ने पहले ही हमें प्रमाणपत्र दे दिया है। थोड़ी देर में मतगणना से भी जीत का प्रमाण पत्र मिल जाएगा।'

हिमाचल में नहीं खुला आम आदमी पार्टी का खाता, BJP-कांग्रेस एक जगह ठहरे

हिमाचल में BJP या कांग्रेस किसकी होगी सरकार?, शुरू हुई मतगणना

किसी भी दल की दोबारा नहीं बनी हिमाचल में सरकार, क्या इस बार बदलेगा ट्रेंड?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -