लोकसभा चुनाव: भाजपा ने गोरखपुर से रवि किशन पर लगाया दांव, जारी की उम्मीदवारों की सूची
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने गोरखपुर से रवि किशन पर लगाया दांव, जारी की उम्मीदवारों की सूची
Share:

नई दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को गोरखपुर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया है। गोरखपुर लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद प्रवीण निषाद को संत कबीरनगर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। संतकबीर नगर से वर्तमान सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है। 

इसके स्थान पर भाजपा ने उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी को देवरिया से चुनावी रण में उतारा है। गौरतलब है कि शरद त्रिपाठी कुछ वक़्त पहले 'जूताकांड' के कारण से सुर्ख़ियों में रहे थे। कुल मिलाकर भाजपा ने उत्तर प्रदेश से सात प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। भाजपा ने प्रतापगढ़ लोकसभा सीट से संगम लाल गुप्‍ता को टिकट दिया है।

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने काफी विचार विमर्श के बाद इन उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। भाजपा ने अंबेडकर नगर लोकसभा सीट से मुकुट बिहारी को उम्मीदवार घोषित किया है, वहीं जौनपुर लोकसभा सीट से केपी सिंह को प्रत्याशी बना चुनावी मैदान में उतारा है। भगवा पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट से रमेश बिंद को प्रत्याशी बनाया है।  भाजपा की इस सूची में कुल 7 लोगों के नाम पर मुहर लगाई है, जो भगवा पार्टी के टिकट पर चुनावी संग्राम में ताल ठोकेंगे ।

खबरें और भी:-

चुनाव आयोग की बड़ी कार्यवाही, सीएम योगी और मायावती के चुनाव प्रचार पर प्रतिबन्ध

फतेहपुर सिकरी में राहुल-प्रियंका का चुनाव प्रचार, पीएम मोदी पर जमकर किया प्रहार

जया प्रदा मामले पर बोले सीएम योगी, कहा - आज़म खान जैसे लोगों के लिए ही है एंटी रोमियो स्क्वाड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -