गुजरात में भाजपा बहुमत की ओर: नोटा का हुआ उपयोग
गुजरात में भाजपा बहुमत की ओर: नोटा का हुआ उपयोग
Share:

नईदिल्ली। भारतीय जनता पार्टी गुजरात में सरकार बनाने की ओर अग्रसर हो रही है। आज गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना लगभग पूरी होने वाली है। जो रूझान सामने आए हैं। उनके अनुसार करीब 107 सीटों पर भाजपा बढ़त बनाए हुए है जबकि कांग्रेस के पाले में 73 सीट जाने की बात कही जा रही है। चुनाव में 2 निर्दलीय प्रत्याशी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। इस तरह से भाजपा को विधानसभा चुनाव में बहुमत मिलता नज़र आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी गुजरात में 48.9 प्रतिशत मत प्राप्त कर रही है दूसरी ओर कांग्रेस के पाले में 42 प्रतिशत लोगों का समर्थन नज़र आ रहा है।

जानकारी सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करीब 3450761 लोगों ने मतदान किया। तो दूसरी ओर कांग्रेस के पक्ष में 2968152 लोगों ने मतदान किया। नोटा के आंकड़ों पर ध्यान दें तो जानकारी सामने आई है कि लगभग 1.9 प्रतिशत लोगों ने प्रत्याशियों को मत नहीं दिया।

सीटों के आंकड़ों पर ध्यान दें तो भारतीय जनता पार्टी को चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाईट के अनुसार 95 सीट पर बढ़त मिली है दूसरी ओर कांग्रेस 68 सीट पर बढ़त बनाए हुए है। कुछ सीटों पर भाजपा की जीत हुई है तो कुछ सीटों पर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीते हैं। जीतने वालों में राज्य के मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी विजय रूपाणी शामिल हैं। उन्होंने राजकोट पश्चिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज की है।

इन पांच कारणों से हो सकती है बीजेपी की जीत पक्की

राजकोट में खिला कमल - जीते रूपाणी

गुजरात विधानसभा चुनाव - रूझानों में भाजपा को बढ़त

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -