भाजपा ने प्रारंभ की विधानसभा चुनाव की तैयारी
भाजपा ने प्रारंभ की विधानसभा चुनाव की तैयारी
Share:

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारी प्रारंभ कर ली है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अपना विज़न डाॅक्यूमेंट तैयार कर चुकी है। अब इसे सभी के बीच रखा जाना है। इस मामले में केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली शिमला पहुंच रहे हैं।

वे रविवार को इस विज़न डाॅक्यूमेंट को जारी करेंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब बिलासपुर में एम्स का शिलान्यास करने पहुंचे थे, इसी दौरान उन्होंने हिमाचलप्रदेश राज्य के विकास का खांका सभी के सामने रखा था।

अब विजन डाॅक्यूमेंट के ब्लूप्रिंट से हम विस्तृत डाॅक्यूमेंट सामने रख सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के शासनकाल में होने वाले भ्रष्टाचार को जनता के बीच प्रस्तुत किया जाएगा। भाजपा कांग्रेस द्वारा विकास की उपेक्षा करने और कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने को लेकर चर्चा करेगी। उल्लेखनीय है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही विधानसभा चुनाव के लिए जोर आजमाईश कर रहे हैं।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी प्रचार के लिए जारी की सूची

गुजरात -हिमाचल में भाजपा की जीत के आसार

14 दिसम्बर को आएँगे एक्जिट पोल के नतीजे

हिमाचल प्रदेश चुनाव : आज से नामांकन प्रक्रिया होगी शुरु

दो सीटों से चुनाव लड़ सकते हैं वीरभद्र सिंह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -