केजरीवाल के शो को भाजपा ने बताया फ्लॉप
केजरीवाल के शो को भाजपा ने बताया फ्लॉप
Share:

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के टाॅक टू एके कार्यक्रम को फ्लाॅप शो और प्रचार पाने का तरीका बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कहा गया है कि इस तरह का कार्यक्रम जनता से सीधा संवाद न होकर प्रायोजित बताया गया है। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केवल उन्हीं सवालों के जवाब दिए जो कि सरकार के हित में थे। सतीश उपाध्याय ने कहा कि करीब 48 मिनट तक केवल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही बोलते रहे।

वे सदैव की ही तरह अपनी विफलता हेतु केंद्र सरकार को जवाबदार ठहराते थे। उन्होंने केवल उन्हीं सवालों जवाब दिए जो सरकार हितैषी थे। उनका कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम में व्यर्थ रूपए खर्च किए गए। उनका कहना था कि इस तरह के व्यय के स्थान पर पैसे को जलभराव के लिए खर्च कर जलभराव की समस्या का समाधान किया जाना जरूरी था।

उन्होंने सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वे आम आदमी पार्टी के विस्तार के लिए जनता का पैसा खर्च कर रहे हैं। दिल्ली से अधिक गंभीरता केजरीवाल पंजाब, गोवा और गुजरात के लिए दिखा रहे हैं। इस मामले में विधायक और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने टाॅक टू एके में दावा किया है कि उनकी सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी पर अधिक ध्यान दिया है। मगर दिल्ली राज्य में लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरसना पड़ रहा है यह राज्य सरकार की नाकामी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -