BJP ने लगाए मनमोहन पर आरोप
BJP ने लगाए मनमोहन पर आरोप
Share:

नई दिल्ली : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भारतीय जनता पार्टी ने निशाने पर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। मगर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भ्रष्टाचार के मसले पर कुछ भी नहीं कहा ऐसे में सरकार में नागरिकों का विश्वास गिर गया और देश की वैश्विक साख भी प्रभावित हुई। पार्टी द्वारा इस मामले में बयान देते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास यह सरकार का निर्देशन करने वाला एक मंत्र है।

भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने केवल परिवार के लिए ही कार्य किया। इस मामले में भाजपा ने कहा कि शर्म अल शेख घटना को याद करने की आवश्यकता है। इस घटना ने राष्ट्र को शर्मिंदा कर दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में भ्रष्टाचार के कई मसले हुए लेकिन भाजपा सरकार एक स्थिर और सुशासन वाली सरकार है।

इस सरकार ने अब तक के कार्यकाल में भ्रष्टाचार को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं। उल्लेखनीय है कि यूपीए - 2 के कार्यकाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला, कोल ब्लाॅक आवंटन, राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन को लेकर कुप्रबंधन आदि आरोपों को झेलना पड़ा। उनके इस कार्यकाल में आतंकी हमले भी बढ़े तो महंगाई भी आम लोगों पर हावी रही। ऐसे में उनकी आलोचना की गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -