रामलीला मैदान में भाजपा पका रही समरसता खिचड़ी, चखने जाएंगे अमित शाह
रामलीला मैदान में भाजपा पका रही समरसता खिचड़ी, चखने जाएंगे अमित शाह
Share:

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले दलित समुदाय से सम्बन्ध मजबूत करने और विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रविवार को दिल्ली में अपनी रैली के दौरान लगभग तीन लाख दलित घरों से जुटाए गए चावल और दाल से 5,000 किलो खिचड़ी बना रही है. रामलीला मैदान में भीम महासंगम रैली में समरसता खिचड़ी बनाई जा रही है. दिल्ली भाजपा का अनुसूचित जाति मोर्चा खिचड़ी बनाने में उपयोग होने वाला सामान जुटा रहा है. इस महासंग्राम रैली को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे.

मध्यप्रदेश में भाजपा नेता खाली नहीं कर रहे बंगले, विश्रामगृह से काम चला रहे कांग्रेस के मंत्री

दिल्ली भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहनलाल गिहारा ने बताया है कि, 'हम अब तक दो लाख दलित घरों तक पहुंच चुके हैं और आगामी दिनों में तीन लाख घरों तक पहुंचने की उम्मीद है. इसके साथ ही, हम इस काम को विश्व रिकार्ड में दर्ज करने के लिए गिनीज बुक से भी संपर्क कर रहे हैं.'

भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार की खोली पोल, कहा भ्रष्टाचार के कारण हार जाएंगे चुनाव

गिहारा ने कहा है कि नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर और उनकी टीम रैली के लिए समरसता खिचड़ी पका रही है. इस रैली में 50,000 लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है. उल्लेखनीय है कि वर्तमान विश्व रिकार्ड 918.8 किलो खिचड़ी बनाने का है. नवंबर 2017 में दिल्ली में आयोजित किए गए वर्ल्ड फूड इंडिया फेस्टिवल में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और प्रख्यात शेफ संजीव कपूर के नेतृत्व में यह रिकार्ड बनाया गया था. 

खबरें और भी:-

कैलिफोर्निया : भीड़ पर हुई गोलीबारी में तीन की मौत, चार घायल

बिना स्वीकृति सीमा पर दीवार बनाने के लिए यह कदम उठा सकते है ट्रंप

उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति में मची खलबली

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -