'नवाब मलिक ने पटाखे से अपना हाथ जला लिया है': आशिष शेलार
'नवाब मलिक ने पटाखे से अपना हाथ जला लिया है': आशिष शेलार
Share:

एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर अब तक कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जी दरअसल आज ही उन्होंने यह आरोप लगाया है कि नोटबंदी के बाद देवेंद्र फडणवीस के संरक्षण में पाकिस्तानी जाली नोट महाराष्ट्र में चल रहे थे। इसी के साथ उन्होंने दाऊद इब्राहिम के करीबी रियाज भाटी से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। अब इसका जवाब आज बीजेपी नेता और विधायक आशिष शेलार ने दिया।

जी हाँ, आशिष शेलार ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और इस दौरान उन्होंने कहा, 'हाइड्रोजन बम फोड़ने की बात कर नवाब मलिक ने मिर्ची (लवंगी) पटाखे से अपना हाथ जला लिया है। नवाब मालिक के सारे आरोपों का संबंध देवेंद्र फडणवीस से उसी तरह का है जिस तरह से अकबर बीरबल की कहानी में बीरबल ने नीचे आग रख कर ऊपर खिचड़ी पकाई थी। नवाब मलिक का आरोप था कि गुंडों को पार्टी में जगह दी गई। उन्हें प्रमुख पदों पर बैठाया गया। हां, यह सच है कि मुन्ना यादव, हाजी हैदर औऱ हाजी अराफत हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्हें पद पर बैठाया गया। लेकिन इनके ऊपर एक भी आरोप नही है। यह पता करके उन्हें पद पर बिठाया गया था। मुन्ना यादव पर एक आरोप है। मुन्ना यादव खुद आपके सामने आएंगे और बताएंगे कि उन पर आरोप क्या है। अभी तो नवाब मलिक जी आपकी सरकार है। आप जिन पर आरोप लगा रहे हैं। उन हाजी अराफात और हाजी हैदर पर आज तक एक भी केस क्यों नहीं दर्ज कर पाए?'

इसी के साथ आगे उन्होंने कहा, 'जहां तक बात जाली नोट पकड़े जाने वाली की जा रही है। वो इमरान शख्स जब पकड़ा गया तब कांग्रेस पार्टी में सचिव था। आज वो आपकी पार्टी एनसीपी का सदस्य है।' आगे उन्होंने यह भी कहा, 'रही बात रियाज भाटी की तो उसकी तस्वीर मैं दिखाता हूं, किन-किन के साथ है। (आशिष शेलार ने रियाज भाटी की तस्वीर शरद पवार, उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, पृथ्वीराज चव्हाण के साथ दिखाए) आप एक फोटो दिखाएंगे तो हम चार फोटो दिखाएंंगे। अगर सनसनी फैलाने के लिए ही आरोप लगाना है तो लगाते रहिए।'

'कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकना चाहिए', नवाब मलिक के आरोपों पर बोले फडणवीस

'आपने राजनीति का क्रिमिनालिजेशन किया', देवेंद्र फडणवीस पर भड़के नवाब मलिक

जल्द होगी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सर्जरी, दर्द से हैं परेशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -