आगामी विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति
आगामी विधानसभा चुनावों के लिए BJP ने की चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति
Share:

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार कई खबरें सामने आ रहीं हैं। जी दरअसल इस समय चुनाव के लिए सभी पार्टियां जोरों-शोरों से तैयारियों में लगी हुई हैं। इसी कड़ी में आज यानी बुधवार को बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में उत्तराखंड में प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं दूसरी तरफ लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह सह प्रभारी होंगे।

अगर हम बात करें उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव प्रभारी की कमान संभालेंगे। इसी के साथ ही राज्य में सात सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। इस लिस्ट में अनुराग ठाकुर, अर्जून मेघवाल, शोभा करंदलाजे, विवेक ठाकुर, सरोज पांडेय, कैप्टन अभिमन्यु और अनुपूर्ण देवी शामिल है। इसी के साथ 6 संगठन प्रभारी भी बनाए गए हैं, जिसमें बृज से संजीव चौरसिया, पश्चिम यूपी से संजय भाटिया, अवध से सत्या कुमार, कानपुर से सुधीर गुप्ता, गोरखपुर से अरविंद मेनन और काशी से सुनील ओझा का नाम शामिल है। आप सभी को बता दें कि पंजाब में गजेंद्र सिंह शेखावत को चुनाव प्रभारी बनने का मौका मिला है। जी दरअसल यहां तीन सह प्रभारी बनाए गए हैं और इनमें हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा का नाम शामिल है।

वहीँ दूसरी तरफ मणिपुर में भूपेंद्र यादव चुनाव प्रभारी बनाए गए तो वहीं, सह प्रभारी बनने का मौका प्रतिमा भौमिक और अशोक सिंघल को दिया गया है। इसी के साथ गोवा चुनावों के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है और मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है। विधानसभा चुनाव 2022 - आपको बता दें कि साल 2022 की शुरुआत में कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इनमें से चार राज्य ऐसे हैं जहां पहले से बीजेपी की सरकार काबिज है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर शामिल है।

अक्षय कुमार की माँ के अंतिम संस्कार में पहुंचे सेलेब्स

मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाती के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लगा ये बड़ा आरोप

ड्रग्स केस के चलते ED के सामने पेश हुए टॉलीवुड अभिनेता राणा दग्गुबाती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -