कर्नाटक MLC चुनाव: भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, येदियुरप्पा के बेटे को टिकट नहीं
कर्नाटक MLC चुनाव: भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, येदियुरप्पा के बेटे को टिकट नहीं
Share:

बैंगलोर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को कर्नाटक से विधान परिषद (MLC) के द्विवार्षिक चुनावों के लिए अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। इस सूची में पार्टी उपाध्यक्ष और बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र का नाम शामिल नहीं है। इस मामले पर कर्नाटक भाजपा इकाई के प्रमुख नलिन कुमार कतील ने कहा है कि, 'चार MLC सीटों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। केंद्रीय नेतृत्व ने चार प्रत्याशियों के नामों को हरी झंडी दे दी है, जो राज्य कोर कमेटी में तय किए गए थे।'

केंद्रीय नेतृत्व ने रिक्त सीटों के लिए चलवाडी नारायण स्वामी, हेमलता नायक, एस केशव प्रसाद और लक्ष्मण सावदी के नामों को स्वीकृति दे दी है। इसके अलावा भाजपा ने पूर्व परिषद अध्यक्ष बसवराज होराट्टी को भी उम्मीदवार बनाया है। बसवराज होराट्टी ने अपने पद और जनता दल (सेक्युलर) से त्यागपत्र दे दिया था और औपचारिक रूप से पिछले सप्ताह ही भाजपा में शामिल हो हुए थे। नलिन कुमार ने कहा कि, 'हमने सर्वसम्मति से विजयेंद्र के नाम की सिफारिश की थी। चूंकि विजयेंद्र के पास अन्य मौके हैं और केंद्रीय नेतृत्व ने अपना अनुमान लगाया है। वह हमारे पैरी उपाध्यक्ष हैं और उन पर कई जिम्मेदारियां हैं। संभवत: केंद्रीय नेताओं ने इस पर सभी की सलाह ली और फैसला लिया।'  

नलिन कुमार ने कहा कि राज्य इकाई ने 20 कार्यकर्ताओं के नाम हाईकमान को भेजे थे और केवल चार प्रत्याशी ही चुनाव लड़ सकते हैं क्योंकि सिर्फ इतनी ही सीटें हैं, जिन्हें अच्छे मापदंडों पर चुना गया है। उन्होंने कहा कि सभी 20 नामों को भविष्य में भी मौके मिलेंगे।

कांग्रेस के Task Force-2024 में हुईं प्रियंका गांधी की एंट्री, राहुल को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

'पानी बचाओ नहीं तो बड़े संकट का सामना करना होगा...', अधिकारियों को CM शिवराज ने दी चेतावनी

1 माह तक बढ़ा छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 34 ट्रेनों का निरस्तीकरण, CM बघेल ने बताया षड्यंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -