हिमाचल में कांटे की टक्कर: धूमल के सामने होंगे राणा
हिमाचल में कांटे की टक्कर: धूमल के सामने होंगे राणा
Share:

शिमला  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस समेत विभिन्न दल अपनी - अपनी तैयारी में लगे हैं। दोनों ही दलों द्वारा प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली गई है। ऐसे में जानकारी सामने आई है कि, भारतीय जनता पार्टी ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को सुजानपुर विधानसभा सीट पर प्रत्याशी बनाया है। उन्हें चुनावी मैदान में कांग्रेस के राजेंद्र राणा का सामना करना होगा। कांग्रेस ने बतौर प्रत्याशी राजेंद्र राणा को टिकट दिया है।

भारतीय जनता पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री धूमल को मजबूती से प्रोजेक्ट करने में लगी है। गौरतलब है कि वर्ष 1998 से मार्च 2003 तक हिमाचल प्रदेश में हिमाचल विकास कांग्रेस गठबंधन के कार्यकाल में और दिसंबर वर्ष 2007 से लेकर दिसंबर 2012 तक की सरकार के कार्यकाल में वे मुख्यमंत्री रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें दो कार्यकाल का अनुभव है। भाजपा उनके नाम को भुनाने का प्रयास करेगी।

दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार और केंद्र व अन्य भाजपा शासित राज्यों की सरकारों के कार्यों व विकासीय योजनाओं को आधार बनाकर चुनावी मैदान में होगी। जबकि कांग्रेस केंद्र सरकार की घोषणाओं पर अमल न किए जाने को लेकर भाजपा की आलोचना करेगी और राज्य में अपनी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाएगी।

माना जा रहा है कि भाजपा को राजपूत समाज की सहानुभूति मिल सकती है। गौरतलब हे कि धूमल राजपूत समाज से आते हैं। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल भगवाड़ा में प्राप्त की और मैट्रिक शिक्षा का अध्ययन हमीरपुर के डीएवी हाई स्कूल में किया। दूसरी ओर कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र राणा पहले भाजपा से जुड़े हुए थे लेकिन उन्होंने वर्ष 2012 से कांग्रेस से संबंध जोड़ लिए। वे हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे हैं।

पांडवों के समय से प्रज्वलित है इस मंदिर की अखंण्ड ज्योति

मनाली में पारा पहुंचा शून्य से नीचे, तो गुलमर्ग में माइनस 5

गुड़िया हत्याकांड : हिमाचल प्रदेश के पूर्व एसपी डीडब्ल्यू नेगी गिरफ्तार

12 वर्ष में एक बार इस शिवलिंग पर गिरती है बिजली

 

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -