चुनाव पूर्व मिले BJP-अकाली दल
चुनाव पूर्व मिले BJP-अकाली दल
Share:

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में समन्वय की कमी को लेकर चिंता जताई गई। दरअसल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से भेंट। भेंट के दौरान पंजाब में आगामी समय होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान चुनावों हेतु संयुक्त रणनीति पर मंथन किया गया। अकाली दल के प्रमुख और उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने दोनों ही दलों के बीच उपजी तल्खी पर चर्चा करते हुए कहा कि गठबंधन बहुत स्थायी है।

उन्होंने दावा किया कि उनके बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में समन्वय का मसला सामने रखने वाले सुखबीर सिंह बादल ने अकाली दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं सुखदेव सिंह ढींढसा और नरेश गुजराल के ही साथ शाह ने भेंट की। नेताओं की चर्चा बहुत देर तक चली।

सुखबीर सिंह बादल ने यह कहा कि आगामी वर्ष होने वाले चुनाव को जीतने हेतु संयुक्त स्तर पर तैयारी की जा रही है। केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली भी इस बैठक में शामिल हुए। दोनों ही दलों के नेता विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा कर रहे थे। इस बैठक के बाद रात्रि भोज का आयोजन भी किया गया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -