आज जारी हो सकती है एनडीए बिहार के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची
आज जारी हो सकती है एनडीए बिहार के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की सूची
Share:

नई दिल्ली : एनडीए बिहार के लिए लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट शनिवार को जारी कर सकता है। सोमवार को पहले चरण के मतदान के लिए पर्चा भरने की आखिरी तारीख है। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। उधर, महागठबंधन ने शुक्रवार को पहले चरण की सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए।

चुनाव से पहले बढ़ सकती हैं अखिलेश-मुलायम की मुश्किलें, 25 मार्च को इस मामले की सुनवाई करेगी SC

पुरी से लड़ेंगे संबित पात्रा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, ओडिशा के 36 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पुरी (ओडिशा) से संबित पात्रा और पुणे (महाराष्ट्र) से गिरीश बापट चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले भाजपा की पहली सूची में 184 नाम शामिल हैं। गांधीनगर से आडवाणी की जगह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह चुनाव लड़ेंगे। बिहार की सभी 17 सीटों पर फैसला हो चुका है लेकिन सूची को प्रदेश कमेटी को भेजा गया है।

मायावती के ट्विट पर योगी ने साधा निशाना, बोले- चौकीदार के चौकन्ने होने से उन्हें कष्ट होगा ही

यह नाम भी लगभग तय 

जानकारी के मुताबिक इन सीटों पर एलान प्रदेश कार्यालय की ओर से ही होगा। भाजपा में हाल में शामिल हुए जय पांडा को ओडिशा के केंद्रपाड़ा से टिकट मिला है। भाजपा ने उम्मीदवार की दूसरी सूची भी जारी की। जिसमें दमन और दीव संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए लालूभाई पटेल का नाम तय किया है। निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अप्रैल को तीसरे चरण में है। 

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची, पुरी से लड़ेंगे संबित पात्रा

बीजेपी ने आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की सातवीं सूची, 35 उम्मीदवारों का किया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -