भाजपा का मिशन 2024, आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण की पार्टी से किया गठबंधन
भाजपा का मिशन 2024, आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण की पार्टी से किया गठबंधन
Share:

विशाखापत्तनम: साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की जनसेना पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर गठबंधन का ऐलान कर दिया है. दोनों पार्टियां 2024 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी. जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण और आंध्र प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुनील देवधर ने गठबंधन का ऐलान करते हुए कहा कि आज एक ऐतिहासिक दिन है. हम भाजपा और जनसेना पार्टी के गठबंधन का ऐलान कर रहे हैं.

सुनील देवधर ने कहा कि हम राज्य की सियासत में फैले जातिवाद, वंशवाद और भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए साथ मिलकर लड़ेंगे. थोड़े से ही समय में जगनमोहन रेड्डी की सरकार तमाम मोर्चों पर विफल साबित हुई है. चंद्रबाबू नायडू की सरकार का भी यही हाल था. आने वाले वक़्त में प्रदेश में भाजपा के वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी के साथ गठबंधन का कोई सवाल नहीं उठता.

पवन कल्याण ने भाजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि वर्ष 2014 के बाद हम दोनों (भाजपा और जनसेना पार्टी) के बीच चर्चा नहीं होने की वजह से कुछ फासला आ गया था. बीते तीन महीनों में मैंने आंध्र प्रदेश के उज्जवल भविष्य के लिए दिल्ली में भाजपा के कई दिग्गज नेताओं से मुलाकात की. भाजपा और जनसेना पार्टी अब साथ काम करेगी.

CAA के बाद एनपीआर को लेकर विवाद प्रांरभ, मातृभाषा पूछे जाने पर आपत्ति दर्ज

CBI : इस वजह से अडानी की कंपनी पर भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का मामला हुआ दर्ज

NPR को लेकर गृह मंत्रालय ने बुलाई राज्यों की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -