महाराष्ट्र चुनाव Live: भाजपा को बड़ा झटका, 6 कैबिनेट मंत्री मतगणना में पिछड़े
महाराष्ट्र चुनाव Live: भाजपा को बड़ा झटका, 6 कैबिनेट मंत्री मतगणना में पिछड़े
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। यहां भाजपा की हालत ठीक नहीं है। हालांकि रुझानों में फिलहाल भाजपा सहयोगियों के साथ सरकार बनाने के आकंड़े तक पहुंच चुकी है। महाराष्ट्र में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को 122 सीटों पर विजय मिली थी। शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 42 सीटों से संतोष करना पड़ा था। NCP के खाते में 41 सीटे गई थीं।

वहीं नागपुर दक्षिण-पश्चिम निर्वाचन सीट से चुनाव लड़ रहे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फड़नवीस 8398 मतों से आगे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के आधिकारिक रुझान के अनुसार, भाजपा 101 विधानसभा सीटों पर, शिवसेना 64 विधानसभा सीटों पर, एनसीपी 52 विधानसभा सीटों पर और कांग्रेस 39 विधानसभा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

महराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान के अनुसार, फिलहाल भाजपा को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के 6 मंत्री पीछे वोटिंग में पीछे चल रहे हैं। महाराष्ट्र की परली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकजा मुंडे पीछे चल रही हैं। महाराष्ट्र के सोलापुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रणिती शिंदे आगे चल रही हैं। प्रणिती शिंदे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की पुत्री हैं। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को मतदान हुए थे।

उपचुनाव रिजल्ट्स Live: सिक्किम में खिला 'कमल', धर्मशाला में भी भाजपा ने दर्ज की जीत

Bihar By Election Results 2019: प्रिंस राज निर्णायक बढ़त के साथ चल रहे आगे

नवाज़ शरीफ का हालचाल जानने पहुंची मरियम की तबियत बिगड़ी, करना पड़ा भर्ती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -