खडसे के समर्थन में BJP पार्षदों ने दिया इस्तीफा
खडसे के समर्थन में BJP पार्षदों ने दिया इस्तीफा
Share:

जलगांव : भूमि घोटाला और दाऊद इब्राहिम के फोन कॉल को लेकर फंसे महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी की परेशानियां कम होती नज़र नहीं आ रही हैं। दरअसल यहां पर पार्टी में अंर्तकलह के हालात हैं। जलगांव नगर निगम की ओर से भारतीय जनता पार्टी के 14 पार्षदों ने पूर्वमंत्री के समर्थगन में इस्तीफा दिया।

उल्लेखनीय है कि एकनाथ खडसे जलगांव से हैं। उन्होंने वर्ष 2014 महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में मुक्तईनगर क्षेत्र से चुनाव में जीत दर्ज की थी। पार्षदों द्वारा पार्टी की जलगांव नगर इकाई के अध्यक्ष और भाजपा विधायक सुरेश भोले को उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। पार्षद भारतीय जनता पार्टी द्वारा खडसे से महाराष्ट्र मंत्रिमंडल से इस्तीफा लेने से अप्रसन्न हैं।

इस मामले में भोले द्वारा कहा गया कि पार्टी के पार्षदों द्वारा खडसे को अपना समर्थन जताया है। उनका कहना था कि रविवार को पार्टी कार्यालय बंद होने के कारण सोमवार मैं इनके इस्तीफे राज्य भाजपा नेतृत्व को फैक्स किया करुंगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -