राज्यसभा चुनाव के लिए BJD ने जारी किए 4 उम्मीदवारों के नाम, यहां देंखे
राज्यसभा चुनाव के लिए BJD ने जारी किए 4 उम्मीदवारों के नाम, यहां देंखे
Share:

पुरी: राज्यसभा चुनाव के लिए ओडिशा से बीजू जनता दल ने अपने 4 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सस्मीत पात्रा को पार्टी ने दूसरी बार राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया है। पार्टी ने सुलता देव, मानस रंजन मंगराज, डॉ सस्मीत पात्रा तथा निरंजन बिसी को संसद का उच्च सदन भेजने का निर्णय लिया है। 

बीजू जनता दल के सांगठनिक सचिव प्रणब प्रकाश दास की तरफ से जारी एक प्रेस नोट में बताया गया है कि बीजू जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन पटनायक ने चार नेताओं की उम्मीदवारी पर मुहर लगा दी है। बता दें कि बीजू जनता दल दूसरी बार सस्मीत पात्रा को उच्च सदन भेज रही है जबकि 3 दूसरे नेता पहली बार संसद के उच्च सदन में बतौर सदस्य जा रहे हैं।  

आपको बता दें कि बीजू जनता दल के तीन राज्यसभा सांसदों की सदस्यता 1 जुलाई को ख़त्म हो रही है। ये सांसद हैं एन भास्कर राव, प्रसन्ना आचार्य तथा सस्मित पात्रा। जबकि एक सांसद सुभाष चंद्र सिंह ने मार्च 2022 में राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था तथा वे कटक नगर निगम के मेयर बन गए थे। इस बार राज्यसभा की कुल 57 सीटों के लिए इलेक्शन होने जा रहे हैं, जिसके लिए 10 जून को मतदान होंगे। इसके लिए परिणाम उस दिन देर शाम तक आएंगे।

KGF Chapter 2 का रॉकी बनने चला था युवक, बिगड़ी हालत तो पहुंचा अस्पताल

IPL 2022: दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा IPL 2022 फाइनल, जानिए इसकी खासियत

PM मोदी ने किया अपने जापान दौरे का जिक्र, बोले- 'वहां के लोगों में भारत के प्रति गजब का प्रेम है'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -