महिला ने गाय से रचा ली शादी, चौकाने वाली है वजह!
महिला ने गाय से रचा ली शादी, चौकाने वाली है वजह!
Share:

हाल ही में एक चौकाने वाली खबर आई है जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। जी दरअसल कंबोडिया की रहने वाली एक महिला को लेकर इन दिनों चर्चाएं हो रहीं हैं। जी दरअसल, इस महिला ने एक गाय से शादी कर ली है। महिला का कहना है गाय उसका मरा हुआ पति है जो दोबारा आया है और इसी के चलते उसने गाय को अपना पति मानकर उससे शादी कर ली है। इस मामले में मिली जानकारी के तहत महिला का मानना है कि उसके स्वर्गवासी पति ने गाय के रूप में जन्म लिया है।

एक मशहूर वेबसाइट की रिपोर्ट को माने तो कंबोडिया के क्राटी प्रांत में रहने वाली 74 साल की खिम हैंग ने एक गाय से शादी कर ली है। बताया जा रहा है कि महिला का मानना है कि गाय की सारी विशेषताएं उसके स्वर्गवासी पति की ही तरह हैं। वैसे अब तक महिला की गाय के साथ शादी का कोई वीडियो तो नहीं है, लेकिन गांव के लोग इस घटना का दावा कर रहे हैं। उनका कहना है वह शादी में गए थे और शादी को अच्छे से देखा भी था। बताया जा रहा है जब गाय पैदा हुई तो महिला उसके साथ काफी वक्त बिताती थी। उस समय गाय उसका हाथ और चेहरा चाटती रहती थी। केवल यही नहीं बल्कि कई बार तो गाय उसके मुंह पर किस भी कर लेती थी।

इस मामले में खिम ने बताया कि गाय उन्हें वैसे ही प्यार करती है जैसे उनके पति उन्हें किया करते थे, इस वजह से उनको लगता है कि वो कोई और नहीं, उनके पति ही हैं जो फिर से उनके लिए लौट आए हैं। खिम ने गाय को अपने पति का वो तकिया भी दे दिया है जो उसके पति इस्तेमाल करते थे। केवल यही नहीं बल्कि खिम ने अपने बच्चों को भी उस गाय को अपना पिता मानने के लिए कहा है। बच्चे भी गाय की बहुत सेवा करते हैं।

अभिषेक बच्चन के सामने शख्स ने पत्नी को कहा 'ऐश्वर्या राय', सुनकर एक्टर ने दी ये प्रतिक्रिया

गुटेरेस सोलोमन द्वीप समूह में हिंसा के बारे में चिंतित

खेल स्पर्धा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने छोड़े गैस से भरे गुब्बारे, 4 बच्चे झुलसे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -