Birthday Special : अमिताभ नहीं इस एक्टर के लिए रेखा ने खाई थी कॉक्रोच मारने की दवा
Birthday Special : अमिताभ नहीं इस एक्टर के लिए रेखा ने खाई थी कॉक्रोच मारने की दवा
Share:

बॉलीवुड का जाना माना चेहरा विनोद मेहरा को आप सभी जानते ही होंगे। विनोद ने कई हिट मूवीज की है जो आप सभी ने देखी ही होंगी। विनोद ने 70-80 के दौर में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई थी और आज विनोद का जन्मदिन है। जी हाँ विनोद का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था जहाँ से उन्होंने इंडस्ट्री में एक चाइल्ड एक्टर के तौर पर कदम रखा था। विनोद ने 13 साल की उम्र में ही एक्टिंग शुरू कर दी थी और मूवी 'रागिनी' में उन्होंने अपने अभिनय से सभी का दिल जीत लिया था। विनोद की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया जिसके बाद उन्हें कई मूवीज में काम करने का मौका मिलता गया।

विनोद को बॉलीवुड की दुनिया उतनी पसंद नहीं आई इस वजह से वे प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की जॉब करने लगे जहाँ पर उनके दोस्तों ने उन्हें एक प्रतियोगिता 'ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट' में भाग लेने के लिए कहा। जहाँ पर विनोद ने भाग लिया और फाइनल तक पहुंचे लेकिन फाइनल में उनका मुकाबला राजेश खन्ना से हुआ। राजेश ने वो प्रतियोगिता अपने नाम की वहीं विनोद को दूसरा स्थान मिला। इसके बाद विनोद ने 1971 में फिल्म एक थी रीता में काम किया जहाँ से उन्हें कई और मूवीज में काम करने का मौका मिला। कुछ ही समय बाद उन्होंने मीणा ब्रोका से शादी कर ली और उसके ही दिन बाद विंडो को दिल का दौरा पड़ा लेकिन वो बच गए। कुछ समय बाद विनोद ने अपनी पत्नी को तलाक देकर बिंदिया गोस्वामी से शादी की जो अपने समय की हिट अभिनेत्री कहीं जाती थी। कुछ ही समय में दोनों के रिश्ते में खटास आ गई और विनोद ने बिंदिया को छोड़ किरण से शादी कर ली। यहीं बात की जाए विनोद के अफेयर की तो वो रेखा के साथ रहा था।

जी हाँ विनोद और रेखा के अफेयर के कई किस्से सामने आए थे। कहा जाता है कि दोनों ने कोलकाता में शादी की थी और जैसे ही रेखा को लेकर विनोद घर गए तो उनकी माँ ने रेखा को बहु के रूप में स्वीकार नहीं किया और घर में आने भी नहीं दिया, इस वजह से रेखा और विनोद का रिश्ता टूट गया। ऐसी भी खबरे है कि रेखा ने विनोद से शादी के लिए कॉकरोच मारने की दवा तक खाई है। खैर आपको पता हो कि 45 साल की उम्र में विनोद का निधन हो गया। कि एक बार विनोद मेहरा पर शादी का दवाब डालने के लिए रेखा ने कॉकरोच मारने की दवा भी खा ली थी। जिसके बाद काफी हंगामा हो गया था। सौ से ज्यादा फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुके विनोद मेहरा का निधन महज 45 साल की उम्र में हो गया लेकिन सिनेमा के दीवाने आज भी उनकी फिल्मों को याद करते हैं।

सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के रिलीज़ पर लगी रोक

'राजा हिंदुस्तानी' ने ही शुरू किया था फिल्मों में खुले आम Kiss करने का सिलसिला

पहले 'राज कपूर अवार्ड' से नवाज़े जाएंगे रमेश सिप्पी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -