शादीशुदा अभिनेता से स्मिता पाटिल ने रचाई शादी, बेटे को जन्म देते समय हो गई मौत
शादीशुदा अभिनेता से स्मिता पाटिल ने रचाई शादी, बेटे को जन्म देते समय हो गई मौत
Share:

आज स्मिता पाटिल का जन्मदिन है। स्मिता का जन्म 17 अक्टूबर 1955 में हुआ था लेकिन वह ज्यादा समय तक इस दुनिया में ना रह सकी। 13 दिसंबर 1986, में उनका निधन हो गया। स्मिता का नाम बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में शामिल है। उनका जन्म महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था और उनका फिल्मी सफर मात्र 10 साल का रहा लेकिन वह लाखों दिलों में बसती हैं। स्मिता पाटिल ने ना सिर्फ फिल्मों, बल्कि राज बब्बर से अपने संबंधों के चलते भी खूब सुर्खियां प्राप्त की। स्मिता पाटिल ने अपने छोटे फिल्मी सफर में कई ऐसी दमदार फिल्मों में काम किया जो भारतीय फिल्मों के इतिहास में मील का पत्थर बन गईं।

स्मिता की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में भूमिका, मंथन, मिर्च मसाला, अर्थ, मंडी और निशांत शामिल हैं। वहीं नमक हलाल और शक्ति जैसी व्यावसायिक फिल्में भी उन्हें मशहूर कर गई। पद्मश्री विजेता अभिनेत्री स्मिता पाटिल से साल 1985 में बॉलीवुड अभिनेता राज बब्बर ने शादी की बात कही। यह बात जैसे ही उन्होंने अपने घर में कही वैसे ही उनके माता-पिता ने मना कर दिया और उन्हें घर और स्मिता पाटिल दोनों में से एक को चुनने के लिए कहा था। ऐसे में राज बब्बर ने स्मिता पाटिल को चुनते हुए अपना घर छोड़ दिया था। 

कहा जाता है स्मिता के लिए घर छोड़ने के वक्त राज बब्बर की शादी फिल्म निर्देशक और थिएटर आर्टिस्ट नादिरा बब्बर से हो चुकी थी। उस समय उनके दो बच्चे भी थे। घर छोड़ने के कुछ महीने बाद राज बब्बर ने साल 1986 में स्मिता पाटिल से शादी कर ली और इसके बाद स्मिता ने बेटे प्रतीक को जन्म दिया लेकिन जन्म देने के दौरान उनकी मौत हो गई। 

इंटरनेट पर छाया कृति सैनन का नया गाना 'बांसुरी', लुक ने फैंस को किया घायल

रणवीर सिंह ने उड़ाए फैंस के होश, शर्टलेस सेल्फी शेयर कर पूछा- रणवीर के पसीने क्यों छूट रहे हैं?

सनी लियोनी संग अडल्ट कॉमेडी करेंगे बॉलीवुड के ये मशहूर फिल्ममेकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -