स्मिता पाटिल के जाने के बाद टूट गए थे राज बब्बर, फिर इस मशहूर अभिनेत्री से जुड़ा था नाम
स्मिता पाटिल के जाने के बाद टूट गए थे राज बब्बर, फिर इस मशहूर अभिनेत्री से जुड़ा था नाम
Share:

बॉलीवुड फिल्म जगत के मशहूर दिग्गज अभिनेता राज बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। अमिताभ बच्चन तथा रेखा की प्रेम कहानी के खूब चर्चे रहे हैं, मगर क्या आप राज बब्बर तथा रेखा के रिश्ते के बारे में जानते हैं? यदि नहीं, तो चलिए आज राज बब्बर के जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं कि स्मिता पाटिल के निधन के पश्चात् कैसे रेखा, राज बब्बर का सहारा बनीं, जिससे एक्टर को अपने दुख से बाहर आने में सहायता मिली।

राज बब्बर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से बेहद प्यार करते थे। अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक देकर राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से विवा किया था। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे, मगर इस प्यार को नजर लगी तथा स्मिता हमेशा हमेशा के लिए राज बब्बर को छोड़कर चली गईं। बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के पश्चात् कुछ परेशानिया हुईं, जिसके पश्चात् स्मिता पाटिल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब राज बब्बर को समझ नहीं आ रहा था कि वह बेटे के जन्म की खुशी मनाएं या अपने प्यार को खोने का गम।

स्मिता के जाने से राज बब्बर टूट से गए थे। इस मध्य काम पर लौटने के पश्चात् राज बब्बर को थोड़ा सुकून मिला तथा साथ ही अपने दर्द को बांटने के लिए एक हमदर्द भी। यह हमदर्द कोई और नहीं बल्कि रेखा थीं। अपने एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने रेखा के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की थी, मगर रेखा हमेशा इस रिलेशन को नकारती आई हैं। हालांकि, इस रिलेशन को लेकर क्या सच्चाई यह तो राज बब्बर और रेखा ही अच्छे से जानते होंगे, मगर बॉलीवुड गलियारों से होते हुए जो मीडिया की सुर्खियां बनीं वह कहानी कुछ और ही बयां करती है।

अच्छी फोटो खिंचवाने के लिए सनी लियोनी ने पार की सारी हदें, देंखे ये वायरल वीडियो

'आर्या' के एक साल पूरे होने पर बोलीं सुष्मिता सेन- 'पहली वर्षगांठ की शुभकामनाएं'

जब आँखों में ड्राप डालकर अनुष्का शर्मा ने किया था रोने का अभिनय, वायरल हुआ वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -