कई बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकीं हैं नेहा पेंडसे, मेडम बनकर हुईं हिट
कई बार कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकीं हैं नेहा पेंडसे, मेडम बनकर हुईं हिट
Share:

कई मराठी फिल्मों में काम कर सभी के दिलों में बसने वाली नेहा पेंडसे का आज जन्मदिन है। नेहा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहीं हैं। नेहा का अंदाज काफी बेहतरीन है और वह अपने खूबसूरत अंदाज से सभी का दिल जीत लेती हैं। जी दरअसल नेहा का जन्म 29 नवम्बर 1984 के दिन महाराष्ट्र, मुंबई में हुआ था और उनकी स्कूलिंग और परवरिश मुंबई में ही हुई है। बहुत कम लोग जानते हैं कि नेहा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कैप्टन हाउस' से की थी।

इस शो के बाद नेहा कई शोज का हिस्सा रहीं लेकिन वह मशहूर हुईं शो में आई कम इन मेडम से। इस शो के बाद वह लाखों दिलों की धड़कन बन गईं। आज वह लाखों दिलों में बसती हैं। वैसे नेहा को आपने बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा होगा। उन्होंने साल 1999 में आई फिल्म 'प्यार कोई खेल नहीं' में महिमा चौधरी और सनी देओल के साथ काम किया था। इसके अलावा नेहा फिल्म 'देवदास' में शाहरुख खान के अपोजिट भी नजर आ चुकीं हैं।

वैसे नेहा कई बार कास्टिंग काउच का शिकार भी हो चुकी हैं और इसका खुलासा भी कर चुकीं हैं। बीते समय में उन्होंने बताया था कि उन्हें कई बार हमबिस्‍तर होने के ऑफर्स आये थे लेकिन नेहा ने हमेशा सभी को मना किया। वैसे नेहा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फोटोज से सभी का दिल जीत लेती हैं। बीते दिनों ही नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी भी रचाई है। फिलहाल नेहा को हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाई।

दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने छोड़ा TMC का साथ, क्या थामेंगे भाजपा का हाथ ?

हैदराबाद चुनाव: अकबरुद्दीन का विवादित बयान, बोले- ना योगी से डरेंगे ना चाय वाले से।।।

नेहा कक्कड़ को टोनी कक्कड़ ने किया परेशान, देंखे ये मजेदार वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -