दिल्ली की हाई प्रोफाइल पार्टी ने अर्जुन रामपाल को बना दिया सुपरस्टार
दिल्ली की हाई प्रोफाइल पार्टी ने अर्जुन रामपाल को बना दिया सुपरस्टार
Share:

अर्जुन रामपाल एक बेहतरीन अभिनेता है और उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अर्जुन का नाम सिनेमाजगत के उन सितारों में शामिल है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। अर्जुन की किस्मत एक फैशन डिजाइनर ने बदल दी। जी दरअसल मॉडलिंग के दिनों में अचानक एक फैशन डिजाइनर की नजर अर्जुन पर पड़ी और उसके बाद उनकी जिंदगी ऐसी बदली कि उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फ़िल्में दी। अब आज अर्जुन रामपाल का जन्मदिन है।

आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल का जन्म 26 नवंबर 1972 को जबलपुर में हुआ था और अर्जुन मिलिट्री परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अर्जुन ने उस स्कूल में पढ़ाई की जहां पर उनकी मां पढ़ाती थीं। वहीं इसके बाद अर्जुन ने आगे की पढ़ाई दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की। कहा जाता है एक बार अर्जुन दिल्ली की हाई प्रोफाइल पार्टी में गए थे और उसी समय उनकी किस्मत चमक गई। जी दरअसल उस पार्टी के दौरान मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल की नजर अर्जुन पर पड़ी और वहां से अर्जुन ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। कुछ समय बाद रोहित की मदद से अर्जुन मॉडलिंग इंडस्ट्री का चमकता सितारा बन गए।

केवल यही नहीं बल्कि अर्जुन ने साल 1994 में 'सोसाइटी फेस ऑफ द ईयर' अवॉर्ड भी जीता। वहीं मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाने के बाद अर्जुन ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और उनकी पहली फिल्म 'प्यार इश्क और मोहब्बत' थी जो कि साल 2001 में रिलीज हुई थी। अपनी डेब्यू फिल्म से ही अर्जुन को क्रिटिक्स द्वारा सराहना मिली और उसके बाद वह सुपरहिट हो गए। 'डॉन' फिल्म से अर्जुन के करियर ने रफ़्तार पड़की और अर्जुन की हिट फिल्म में 'रॉक ऑन', 'राजनीति' शामिल हैं। आपको बता दें कि अर्जुन ने 1998 में मेहर जेसिया से शादी की थी और दोनों को दो बेटियां है हालाँकि अब दोनों का तलाक हो चुका है। अब अर्जुन रामपाल गर्लफ्रेंड गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में है और इन दोनों का एक बेटा है।

एयरपोर्ट पर दिखे शिल्पा-राज, अचानक पत्नी को छोड़ अलग निकले कुंद्रा

कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली विधानसभा के पैनल ने भेजा समन

फिल्म रिलीज से पहले अहान-तारा ने की गंगा आरती, घाट पर उमड़ी लोगों की भारी भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -