सुमित्रा महाजन: एक ऐसी महिला सांसद, जो कभी लोकसभा चुनाव नहीं हारी, जानिए रोचक बातें...
सुमित्रा महाजन: एक ऐसी महिला सांसद, जो कभी लोकसभा चुनाव नहीं हारी, जानिए रोचक बातें...
Share:

12 अप्रैल 1943 को  महाराष्ट्र के चिपलून में जन्मी सुमित्र महाजन, पूरे देश भर में ताई के नाम से जानी जाती हैं, वे भारत के इन्दौर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सोलहवीं लोक सभा में सांसद हैं। वे इंदौर से लगातार वर्ष 1989,1991, 1996, 1998, 1999, 2004, 2009 और  2014 में लगातार आठवीं बार सांसद निर्वाचित हुई हैं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने खुद लड़ने से मना कर दिया है।

सुमित्रा महाजन ने 1989 के लोकसभा चुनाव में पहली बार भाग लिया और उन्होंने कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम प्रकाश चंद्र सेठी को हराया। इससे पहले इंदौर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से वे लगातार तीन विधा सभा चुनाव में शिकस्त खा चुकी थीं। सुमित्रा महाजन 2002 से 2004 तक केन्द्रीय कैबिनेट में भी शामिल थीं। उन्हें मानव संसाधन, संचार तथा पेट्रोलियम मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया था। वो प्रथम महिला हैं जो कभी लोकसभा चुनावों में नहीं हारीं। वो आठ बार लोकसभा चुनाव जीतने वाली प्रथम महिला सांसद हैं।

सुमित्रा महाजन ने 5 जून 2014 को लोक सभा अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल किया। 6 जून 2014 को वे निर्विरोध लोकसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुईं।  यह पहली दफा था जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कोई सांसद लोक सभा अध्यक्ष बना हो।  सुमित्रा ताई ने इन्दौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय[ट से स्नातकोत्तर और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण की है।

खबरें और भी:-

 

पंजाब गवर्नर ने ठुकराया ब्रिटेन की महारानी के जन्मदिन समारोह का निमंत्रण, बताई ये वजह

इस मशहूर एक्टर से जमकर हुई थी अंगूरी भाभी की लड़ाई, अब नहीं करती बात

जन्मदिन विशेष : 6 भाषाओं में गाना गा चुके बॉलीवुड के ये महान गायक, आज है 115वीं जयंती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -