ये है बिपाशा बसु के पति की पहली पत्नी, 2009 में करण ग्रोवर से ले लिया था तलाक
ये है बिपाशा बसु के पति की पहली पत्नी, 2009 में करण ग्रोवर से ले लिया था तलाक
Share:

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु के पति यानी करण सिंह ग्रोवर की पहली पत्नी श्रद्धा निगम ने अपना रास्ता बदल लिया हैं। जी हां, लंबे समय से छोटे परदे से दूर श्रद्धा अब फैशन डिजाइनर बन गईं हैं और वो खुद मयंक एंड श्रद्धा निगम के नाम से फैशन लाइन चला रहीं  हैं। कुछ दिनों पहले ही श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ फोटो अपलोड किए हैं, जिनमें वो बिल्कुल डिफरेंट अवतार में दिखाई दे रही हैं। एक फोटो में तो श्रद्धा बॉब कट में नज़र आ रही हैं।  

श्रद्धा निगम टीवी अभिनेत्री हैं, जो अब फैशन डिज़ाइनर बन चुकी हैं। इंदौर से संबंध रखने वाली श्रद्धा अपने टीवी रोल्स के लिए आज भी लोगों में काफी याद की जाती हैं। श्रद्धा ने अपना टीवी डेब्यू सीरियल 'चूड़ियां' से किया था। बाद में उन्होंने ‘मानो या ना मानो’, ‘कहानी घर-घर की’ और ‘कृष्णा-अर्जुन’ जैसे कई पॉपुलर सीरियल किए हैं। श्रद्धा ने Symbiosis Institute of Design, Pune से फैशन डिज़ाइन में डिग्री ली है।

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने वर्ष 2008 में शादी की थी। जिसके 10 महीने बाद ही वर्ष 2009 में दोनों का तलाक हो गया। दिसंबर, 2012 में श्रद्धा ने मयंक आनंद से शादी कर ली। वहीं श्रद्धा के पहले पति करण ने जेनिफर विंगेट से विवाह रचा लिया, किन्तु वह भी ज्यादा समय तक नहीं टिकी। फाइनली करण ने 30 अप्रैल, 2016 को बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ विवाह के बंधन में बंध गए।

टीवी बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की तैयारी में यह दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी

Bigg Boss 13: घर के अंदर का वीडियों आया सामने, देखिए एक झलक

आम्रपाली दुबे ने शेयर की अपनी खुबसूरत तस्वीर,ट्रोलर ने उड़ाया मचाक, कहा-गंवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -