सैफई में उत्सवी धूम से मनेगा मुलायम का जन्मोत्सव
सैफई में उत्सवी धूम से मनेगा मुलायम का जन्मोत्सव
Share:

इटावा ​: दीपावली के पर्व के बाद अब उत्तरप्रदेश में फिर से उल्लास और उमंग का उत्सव मनाए जाने की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि सपा प्रमुख के 76 वें जन्मदिवस 22 नवंबर को राज्य में सैफई उत्सव की शुरूआत की जाएगी। जिसमें सैफई आकर्षक रोशनी से जगमगाएगा। लोगों द्वारा अपने घरों को रोशन किया जाएगा। इस उत्सव के लिए सपा कार्यकर्ता विशेषतौर पर तैयारियों में लगे हैं। माना जा रहा है कि सैफई उत्सव में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

महोत्सव के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने कहा कि सैफई में दीपावली जैसा उत्सव मनाया जाएगा। इस महोत्सव केा लेकर इटावा और सैफई के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। सपा के ध्वज सजाए जा रहे हैं तो स्टेडियम को सपा के रंग में रंगा जा रहा है। यह आयोजन एथलेटिक स्टेडियम सैफई में होगा।

इस उत्सव में लोकप्रिय संगीतकार ए आर रहमान अपने फन की प्रतिभा बिखेरेंगे। बाॅलिवुड महानायक अमिताभ बच्चन, रितिक रोशन आदि आयोजन में पहुंचेंगे। स्टेडियम में करीब 1 लाख दर्शकों के बैठने का इंतजाम किया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के जन्मदिवस को लेकर हर कहीं पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -