बर्थडे स्पेशलः साउथ के इस सुपरस्टार के पास है 369 कारों का कलेक्शन
बर्थडे स्पेशलः साउथ के इस सुपरस्टार के पास है 369 कारों का कलेक्शन
Share:

दक्षिण भारत के अभिनेताओं के पास तगड़ी प्रशंसकों की फौज होती है। लोग अपने प्रिय अभिनेता के लिए किसी हद तक चले जाते हैं। ऐसे ही एक अभिनेता हैं ममूटी। मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार ममूटी मलयाली लोगों की धड़कनों पर राज करते हैं। ममूटी ने 25 सालों से भी अधिक के करियर के दौरान 380 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उनके इसे योगदान को देखते हुए उन्हें 1998 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया। उनका जन्म 7 सितंबर 1951 को हुआ था। उम्र के इस पड़ाव में भी दर्शकों का उनका प्रति दीवानगी में कोई कमी नहीं आई है। उन्हें मलयाली फिल्मों में डबल रोल के लिए भी जाना जाता है। ममूटी ने करीब नौ फिल्मों में डबल रोल किए हैं। वह एकमात्र मलयाली अभिनेता है जिन्हें 3 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। ममूटी ने तमिल, तेलुगु, हिंदी और अंग्रेजी फिल्में शामिल हैं। ममूटी को कारों का भी शौक है। उनके पास 15-20 नहीं बल्कि 369 कारों का कलेक्शन है। उनकी कई कारों का नंबर 369 है। इसमें सस्ती से सस्ती और महंगी से महंगी कारें शामिल हैं। ममूटी ने अपनी कारों के लिए अलग से गैराज बनवाया है। ममूटी ज्यादातर खुद ही कार ड्राइव करना पसंद करते हैं। आपको बता दें कि ममूटी पेश से वकील हैं। उनके नाम एक अनोखा रिकार्ड हैं। उन्होंने एक साल में 35 फिल्में में काम किया है। ममूटी एक साबून में विज्ञापन के लेकर विवादों में भी आ चुके हैं। 

राजामौली ने साहो के रिलीज से पहले प्रभास को दी थी यह चेतावनी

बर्थडे स्पेशलः इस साउथ के अभिनेता को पहली सैलरी में मिले थे 1500 रूपये

बर्थडे स्पेशलः इस अभिनेता को कहा जाता है साउथ का अमिताभ बच्चन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -