सत्ता और सियासत का ज्ञान विरासत में पाने वाले, सुखबीर सिंह बादल
सत्ता और सियासत का ज्ञान विरासत में पाने वाले, सुखबीर सिंह बादल
Share:

अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल का जन्‍म 9 जुलाई 1962 को हुआ था। वह पंजाब के फ़िरोज़पुर संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। वे पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाशसिंह बादल के पुत्र हैं। वे पंजाब के डिप्टी सीएम के पद पर भी रह चुके हैं। सुखबीर की पत्‍नी हरसिमरत कौर भी एक राजनीतिज्ञ हैं, वर्तमान में वे भटिंडा लोकसभा सीट से सांसद हैं।

सुखबीर सिंह ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लॉरेंस स्‍कूल, सनावर से ग्रहण की और पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से अर्थशास्‍त्र में मास्टर डिग्री ग्रहण की। इसके अतिरिक्‍त वे केलिफ़ोर्निया स्‍टेट यूनिवर्सिटी, लॉस एंजेलेस, अमेरिका से प्रबंधन में भी मास्टर डिग्री ले चुके हैं। सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में शिरोमणि अकाली दल, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ती है।

सुखबीर सिंह 11वीं और 12वीं लोकसभा में लगातार फ़रीदकोट लोकसभा सीट से विजयी रहे। 1998 से 1999 के बीच वे केंद्रीय राज्‍यमंत्री रहे, इसके अलावा 2001 से 2004 तक राज्‍यसभा के सांसद भी रहे। 2004 में 14वीं लोकसभा में भी वे विजयी रहे। जनवरी 2008 को उन्‍हें अकाली दल का प्रमुख घोषित किया गया। 2012 विधानसभा में भी उन्‍होंने जीत हासिल की थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी शिअद ने भाजपा से मिलकर चुनाव लड़ा था और शानदार प्रदर्शन किया था।

पहली नजर में ऋषि नही थे नीतू की पसंद, फिर इस तरह से रचाई शादी

फिल्मों से कैटरीना का ब्रेक, परिवार संग करेगी यह ख़ास काम

VIDEO : इस खास अंदाज में मना धोनी का जन्मदिन, चेहरे पर केक, गोद में बिटिया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -