कमला ने ही बदली थी नेहरू की विचारधारा, स्वतंत्रता आंदोलनों में भी दिया था अहम् योगदान
कमला ने ही बदली थी नेहरू की विचारधारा, स्वतंत्रता आंदोलनों में भी दिया था अहम् योगदान
Share:

देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू पर किताबों, संस्मरण, विश्लेषणों और खबरों की गणना करना शायद संभव नहीं, किन्तु उनकी पत्नी कमला नेहरू की चर्चा काफी कम होती है, जबकि नेहरू परिवार के कुछ करीबी लोगों का कहना है कि जवाहरलाल पर कमला नेहरू का बहुत अधिक प्रभाव था। एक अगस्त 1899 को जन्मीं कमला की शादी नेहरू से 1916 में हुई थी। कमला कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं। शादी के समय उनकी आयु महज 17 और पंडित नेहरू की उम्र 26 साल थी। 28 फरवरी 1936 को 37 साल की कम उम्र में उनका क्षयरोग (टीबी) के चलते निधन हो गया। जवाहरलाल और कमला की पहली संतान एक लड़का था, जिसका जन्म के कुछ वर्ष बाद ही देहांत हो गया था। नेहरू दंपती की एकमात्र जीवित संतति इंदिरा गांधी थीं जो देश की पहली महिला पीएम बनीं थीं।

जवाहरलाल नेहरू की बहन विजय लक्ष्मी पंडित ने अपनी पुस्तक “द स्कोप ऑफ हैप्पीनेस: अ पर्सनल मेमॉयर” में लिखा है कि कमला नेहरू ने जवाहरलाल के वैचारिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। विजय लक्ष्मी पंडित लिखती हैं कि, “उसने गांधी के आत्मत्याग के दर्शन को बहुत गंभीरता से लिया था। उसने जवाहर से क्रांतिकारी रुख त्याग कर अपनी जीवनशैली बदलने का अनुरोध किया।” कमला नेहरू, महात्मा गांधी के कई आंदोलनों में भी बढ़-चढ़ कर शामिल हुई थीं। विदेशों सामान का बॉयकॉट और इलाहाबाद में शराबबंदी जैसे आंदोलनों में कमला नेहरू महिला सबसे आगे रहती थीं। 

एक बार जब पंडित नेहरू को ब्रिटिश पुलिस ने एक भाषण के बाद “राजद्रोह” के इल्जाम में गिरफ्तार किया था, तो कमला नेहरू ने उनके स्थान पर खुद सार्वजनिक मंच पर भाषण दिया था। कमला की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर अंग्रेज़ों ने उन्हें भी गिरफ्तार कद लिया । किन्तु जेल जाने के बाद भी कमला का मनोबल कमज़ोर नहीं हुआ, आजादी की लड़ाई की एक निडर सिपाही होने के साथ ही वे अपने पति के लिए एक आदर्श जीवनसंगिनी भी थीं। शायद यही कारण है कि वो अपनी व्यक्तिगत तकलीफ को पति और परिवार से छिपाती रही थीं जिससे उनकी बीमारी दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। कृष्णा नेहरू हथीसिंग ने अपनी किताब “डियर टू बिहोल्डः एन इंटीमेट प्रोट्रेस ऑफ इंदिरा गांधी” में कमला नेहरू के इस पक्ष पर प्रकाश डाला है।

B'Day : सलमान खान के कहने पर कियारा ने बदला नाम, नहीं तो होता कुछ ऐसा

पति आनंद के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने लिखा ये स्पेशल पोस्ट

4 साल की उम्र में गाने लगे थे सोनू निगम, इन बड़े विवादों से रहा गहरा नाता

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -