गेंदालाल दीक्षित और जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
गेंदालाल दीक्षित और जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर CM शिवराज ने किया नमन
Share:

भोपाल: आज भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी पंडित गेंदालाल दीक्षित और रेडियो विज्ञान के जनक एवं भौतिक,जीव,वनस्पति विज्ञान मे योगदान देने वाले महान भारतीय वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चन्द्र बसु की जयंती है। ऐसे में आज इस खास मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पंडित गेंदालाल दीक्षित और जगदीश चन्द्र बसु को जयंती पर याद करते हुए उन्हें नमन किया है। जी दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कू किया है और कू के जरिए गेंदालाल दीक्षित को याद किया है।

आप देख सकते हैं उन्होंने लिखा है- 'क्रांतिकारियों के द्रोणाचार्य', महान स्वतंत्रता सेनानी गेंदालाल दीक्षित जी की जयंती पर शत् शत् नमन, दीक्षि इतने अद्भुत क्रांतिकारी थे कि उन्होंने आम लोगों के साथ डाकुओं को भी अंग्रेजों के खिलाफ कर दिया। महान देशभक्त और अप्रतिम योद्धा के रूप में आप चिरस्मरणीय रहेंगे।' आपको बता दें कि पंडित गेंदालाल दीक्षित का जन्म 30 नवम्बर सन् 1888 को ज़िला आगरा, उत्तर प्रदेश की तहसील बाह के मई नामक गाँव में हुआ था, पंडित गेंदालाल दीक्षित भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।

जी हाँ और वह 'बंगाल विभाजन' के विरोध में चल रहे जन आंदोलन से बहुत प्रभावित हुए थे। इसी के साथ उन्होंने क्रांति के लिए 'शिवाजी समिति' की स्थापना की थी। वहीं जगदीश चंद्र बसु की जयंती पर उन्होंने कहा- 'रेडियो और सूक्ष्म तरंगों की प्रकाशिकी पर कार्य करने वाले महान वैज्ञानिक तथा भौतिकी, जीव विज्ञान, वनस्पतिशास्त्र व पुरातत्व के प्रकांड विद्वान डॉ. जगदीश चन्द्र बोस जी की जयंती पर कोटिशः नमन, रेडियो विज्ञान एवं बंगाली विज्ञानकथा-साहित्य के जनक के रूप में आप सदैव याद किए जाएंगे। विज्ञान एवं मानवता की आपने जो अभूतपूर्व सेवा की, उसके लिए जगदीश चंद्र बसु को सदैव याद किया जायेगा।'

ओमीक्रॉन मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली में एलएनजेपी अस्पताल अधिकृत

ओमीक्रॉन वैरिएंट पर अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे अरविंद केजरीवाल

असम को भारत से काटने की साजिश रचने वाले 'शरजील इमाम' को हाई कोर्ट से जमानत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -