बॉलीवुड के बिग बी  ही नहीं बल्कि किंग खान भी थे गायत्री देवी की खूबसूरती के दीवाने
बॉलीवुड के बिग बी ही नहीं बल्कि किंग खान भी थे गायत्री देवी की खूबसूरती के दीवाने
Share:

दुनिया की खूबसूरत महिलाओं में से एक जयपुर की पूर्व महारानी गायत्री देवी का आज जन्मदिवस है। उनका जन्म 23 मई 1919 को लंदन में हुआ था। तो चलिए जानते है गायत्री देवी के जन्मदिन पर उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें.... 

वोग मैग्जीन ने गायत्री देवी को विश्व की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में शामिल हो चुकी। गायत्री देवी के पिता कूच बिहार के राजा थे और उनकी मां इंद्रा राजे बरोड़ा की मराठा राजकुमारी थीं। गायत्री देवी की पढ़ाई शांति निकेतन और स्विट्जरलैंड में पूरी हुई थी। वह बचपन से ही खेलकूद की शौक़ीन थी। 

हम बता दें कि गायत्री देवी एक शानदार महल में पली बढ़ी थीं और उनके महल में तकरीबन 500 नौकर काम किया करते थे। गायत्री देवी के दोस्तों और परिवार के मध्य उनका आयशा नाम भी बहुत फेमस था।  इतना ही नहीं गायत्री देवी बहुत अच्छी पोलो प्लेयर थीं। इसके साथ ही उन्हे कारों और शिकार करने की आदत थी। गायत्री देवी ने जब पहली बार चीते का शिकार किया था तब उनकी उम्र 12 वर्ष थी। गायत्री देवी ने ही पहली मर्सिडीज बेंज W126 और 500 SEL इंडिया में इम्पोर्ट करवाई थी। बाद में वो कार मलेशिया के लिए भेज दी। इतना ही नहीं उनके पास बहुत सी रॉल्स रॉयस और एक एयर क्राफ्ट भी थे। गायत्री देवी की शादी जयपुर के राजा मानसिंह के साथ करवाई गई थी। वो जयपुर की तीसरी महारानी थीं। वो मानसिंह से पहली बार पोलो ग्राउंड में मिली थीं। शादी के वक़्त गायत्री देवी की उम्र 21 वर्ष थी। कहा जाता है कि मानसिंह उन्हें देखते ही उनसे प्यार करने लगे थे। 

रिपोर्ट्स की माने तो अपने वक़्त  में गायत्री देवी के खूबसूरती के चर्चे पूरी दुनिया में मशहूर थे। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन भी महारानी गायत्री देवी के दीवाने थे जिनकी एक झलक पाने के लिए वह पागल रहते थे। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा था, 'वो रेशमी परिधान में पोलो ग्राउंड पहुंचती थीं जिन्हें देखने के लिए मैं ग्राउंड में जाया करता था । मैं मैच नहीं बल्कि उन्हें देखने के लिए जाया करता था।' एक बार जब अमिताभ शूटिंग के बीच जयपुर गए थे तो गायत्री देवी ने उन्हें खाने पर भी बुलाया था।

गायत्री देवी की खूबसूरती का शिकार बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी हुए। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने गायत्री देवी को विश्व की सबसे खूबसूरत महिला कहा था। कुछ वर्षों पहले ऐसी भी खबरें आई थीं कि गायत्री देवी की बायोपिक बनने वाली है जिसमें ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिका में होंगी हालांकि मूवी की कहानी पर काम पूरा नहीं हो सका

तमिलनाडु में फिर बढ़ाया जाएगा लॉकडाउन, सीएम स्टालिन ने दिए संकेत

स्टॉक खत्म होने के कारण दिल्ली में नहीं होगा 18-44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण: सीएम केजरीवाल

PM पर भड़के स्वामी, कहा- गुजरात को ही राहत क्यों ? महाराष्ट्र-केरल भी Tauktae से प्रभावित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -