बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हो सकता है महिला क्रिकेट
बर्मिंघम 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हो सकता है महिला क्रिकेट
Share:

नई दिल्ली: बर्मिंघम में 2022 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेल में क्रिकेट को शामिल किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बता दें कि आईसीसी ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाया है जिसमें तय किया गया है कि राष्ट्रमंडल खेल में महिला क्रिकेट टीम खेल सकती है और क्रिकेट का प्रारूप टी-20 होगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पुष्टि की कि उसने 2022 बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में टी-20 महिलाओं के क्रिकेट को शामिल करने के लिए बोली प्रस्तुत की है।

दक्षिण अफ्रीका की मुश्किलें बढ़ी, तीन महीने के लिए टीम में नहीं होगा ये स्टार गेंदबाज़

यहां बता दें कि आईसीसी ये बोली आइसीसी और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ईसीबी ने साझेदारी में लगाई है। अब देखना होगा कि दुनिया में तेज़ी से लोकप्रिय हो रहे महिला क्रिकेट की टीम राष्ट्रमंडल खेलों के परिवार का हिस्सा बन सकेगा। यहां बता दें कि ये खेल पहले द. अफ्रीका के शहर डरबन में होने थे, लेेकिन वित्तीय और राजनीतिक विवाद के चलते डरबन ने मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद खेलों की मेजबानी बर्मिंघम को मिली थी।

इतिहास रचने से पहले ठीक से सो भी नहीं पाई थी मैरीकॉम, खुद किया खुलासा

गौरतलब है कि मलेशिया में 1998 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में इंग्लैंड ने अपनी टीम नहीं भेजी थी। वहीं यह पहला मौका था जब राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट को शामिल किया गया था। इसके बाद ऐसा दोबारा नहीं हो सका। बता दें कि इन खेलों में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में क्रिकेट आवश्यक रूप से शामिल किया जाना वाले खेलों की सूची में नहीं है लेकिन यह उन वैकल्पिक खेलों की सूची में जरूर शामिल है जिन्हें मेजबान देश चुन सकते हैं।


खबरें और भी 

मैरीकॉम के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड, आज तक कोई महिला बॉक्सर नहीं पहुँच पाई है यहाँ

इतिहास रच विश्व विजेता बनी 'मैरी कॉम', रोते हुए देश को समर्पित की यह ख़ास उपलब्धि

फिरकी के जाल में उलझे कैरेबियन बल्लेबाज़, तीसरे दिन ही बांग्लादेश ने जीता टेस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -