पहली बार मणिपुर में छाया भगवा, बीरेन सिंह बने मुख्यमंत्री
पहली बार मणिपुर में छाया भगवा, बीरेन सिंह बने मुख्यमंत्री
Share:

मणिपुर। आखिरकार मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्ववाली सरकार बन गई। जोड़तोड़ और राजनीतिक प्रयासों के बाद एन बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल नजमा हेपतुल्लाह ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करवाई। उनके ही साथ एनपीपी के नेता यूमनाम जयकुमार सिंह उपमुख्यमंत्री बनाए गए। नगा पीपुल्स फ्रंट केंद्रीय सत्तारूढ़ गठबंधन राजग में शामिल है और इस दल ने भाजपा को मणिपुर में भी विधानसभा में समर्थन देने की बात कही।

ऐसे में भाजपा नेतृत्व वाले विधायक दल के पास बहुमत का आंकड़ा आ गया। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि उसके सभी विकल्प खुले हैं और वह सरकार गठन को लेकर अपना अगला कदम उठाएगी। हालांकि भाजपा के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के पास विरोध का कोई कारण नहीं है वह बहुमत साबित नहीं कर पाई है।

दरअसल भाजपा ने अपने पक्ष में 33 विधायकों के समर्थन का दावा किया और राज्यपाल ने भाजपा के दावे को स्वीकार किया है। कांग्रेस ने भी सरकार गठन को लेकर दावा प्रस्तुत किया था। यह पहला अवसर है जब राज्य में भाजपा नेतृत्व की सरकार बनी है। उल्लेखनीय है कि संसद में केंद्रीय मंत्री एम वैंकेया नायडू ने कांग्रेस को लेकर कहा कि कांग्रेस ने अनुच्छेद 356 का गलत उपयोग किया है और गैर कांग्रेसी सरकारों को गिराया है। उसने कई बार सबसे बड़े दल को सरकार बनाने नहीं दी। वह केवल आलोचना करती रही है।

मणिपुर में कल होगा शपथ ग्रहण समारोह, BJP के एन बीरेन सिंह लेंगे CM पद की शपथ

गोवा के बाद अब मणिपुर में भी BJP सरकार, मुख्यमंत्री बनेंगे एन बीरेन सिंह

पार्टी को आगे ले जाने से पहले कुछ मंथन की जरूरत

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -